PMGSY फेज-4: हिमाचल में 1538 किमी सड़कें होंगी तैयार, 2247 करोड़ की मंजूरी से ग्रामीण कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा बढ़ावा – भारत केसरी टीवी

PMGSY फेज-4: हिमाचल में 1538 किमी सड़कें होंगी तैयार, 2247 करोड़ की मंजूरी से ग्रामीण कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

PMGSY के चौथे चरण में बनेंगी 1500 KM सडक़ें

Advertisement

प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के चौथे चरण के तहत प्रदेश में 1538 किलोमीटर लंबी 294 सडक़ परियोजनाएं स्वीकृत की गई है। जिनके निमार्ण के लिए लगभग 2,247.24 करोड़ रूपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। हिमाचल से राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी को केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने संसद में यह जानकारी दी है।

Advertisement

उन्होंने सांसद को बताया कि प्रधान मन्त्री ग्राम सडक़ योजना के अन्तर्गत मैदानी क्षेत्रों में 500 से कम जनसंख्या और पहाड़ी क्षेत्रों में 250 से कम जनसंख्या और नक्सल हिंसा से प्रभाबित 100 से कम जनसंख्या बाले 9 विशेष श्रेणी के राज्यों व केन्द्र शासित राज्यों के उन 25000 गांवों को मार्च 2029 तक साल भर सडक़ मार्ग से जोडऩे की योजना ह,ै जो अभी तक सडक़ सुविधा से बंचित हैं। उन्होंने कहा की योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को मार्किट , स्वास्थ्य केंद्रों , शिक्षा संस्थानों और विकास केन्द्रों में आसान आबाजाही प्रदान करना है, ताकि लोग राष्ट्र की मुख्य धारा से जुड़ सकें और आधुनिक सुविधाओं का उपयोग कर सकें । उन्होंने बताया की योजना के अन्तर्गत सडक़ों के अपग्रडेशन का प्रावधान नहीं किया गया है । उन्होंने बताया की केन्द्र सरकार द्वारा बर्ष 2000 में शुरू की गई इस योजना के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों को बर्ष भर सडक़ मार्ग से जोडऩे के लिए एक मुश्त केंद्रीय सहायता प्रदान करने का प्रावधान किया गया है।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000