बॉलीवुड की ‘कांटा लगा गर्ल’ शेफाली जरीवाला नहीं रहीं, 42 वर्ष की उम्र में निधन

मुंबई (भारत केसरी टीवी)
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और ‘कांटा लगा’ फेम शेफाली जरीवाला का अचानक निधन हो गया है। वे मात्र 42 वर्ष की थीं। जानकारी के अनुसार, 27 जून की रात उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद उनके पति पराग त्यागी ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

गुजरात में जन्मी शेफाली का झुकाव शुरू से ही कला और फिल्मी दुनिया की ओर था। वर्ष 1982 में जन्मी शेफाली ने अपने सपनों को साकार करने के लिए गुजरात से मुंबई का रुख किया। पढ़ाई में भी वह पीछे नहीं थीं—उन्होंने 2005 में सरदार पटेल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से सूचना प्रौद्योगिकी में मास्टर्स डिग्री प्राप्त की। पढ़ाई के दौरान ही उन्हें म्यूजिक एल्बम में काम करने का मौका मिला।

Advertisement

शेफाली को 2002 में आया सुपरहिट रीमिक्स गाना ‘कांटा लगा’ से असली पहचान मिली। इस गाने ने न केवल उन्हें ‘कांटा लगा गर्ल’ का खिताब दिलाया, बल्कि उन्हें देशभर में प्रसिद्ध कर दिया। उनके बोल्ड लुक और एक्सप्रेशन आज भी लोगों की यादों में ताज़ा हैं। इसके बाद उन्होंने कई म्यूजिक वीडियोज़, रियलिटी शोज और फिल्मों में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

Advertisement

2004 में ‘मुझसे शादी करोगी’ फिल्म में भी उन्होंने एक छोटी लेकिन यादगार भूमिका निभाई थी। इसी साल उन्होंने म्यूज़िक डायरेक्टर हरमीत सिंह (मीत ब्रदर्स) से विवाह किया था, लेकिन यह रिश्ता 2009 में खत्म हो गया। बाद में, 2014 में अभिनेता पराग त्यागी के साथ उन्होंने दूसरा विवाह किया।

Advertisement

शेफाली ने अपने पति पराग के साथ ‘नच बलिए 5’ और ‘नच बलिए 7’ में भाग लिया, और उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब सराहा। वे 2019 के ‘बिग बॉस 13’ में भी प्रतिभागी रहीं और उन्होंने अपने दमदार व्यक्तित्व से खूब सुर्खियाँ बटोरीं।

Advertisement

उनके अचानक निधन की खबर से मनोरंजन जगत और उनके फैंस गहरे सदमे में हैं। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें नम आँखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

🙏 ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और परिजनों को यह असहनीय दुख सहने की शक्ति प्रदान करें

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000