PM से कब मिलेंगे BJP सांसद? CM सुक्खू का सीधा सवाल, अनुराग पर साधा निशाना – भारत केसरी टीवी

PM से कब मिलेंगे BJP सांसद? CM सुक्खू का सीधा सवाल, अनुराग पर साधा निशाना

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

विधानसभा परिसर में कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम सुक्खू ने भाजपा के सातों सांसदों से सवाल किया कि वे आरडीजी के मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी से कब मिलेंगे? उन्होंने कहा कि यह प्रदेश के अधिकार की लड़ाई है और यदि सांसद इस मुद्दे को लेकर आगे आते हैं, तो प्रदेश सरकार उनका धन्यवाद करेगी। मुख्यमंत्री ने विपक्ष से स्पष्ट करने को कहा कि आरडीजी को बहाल करने के मुद्दे पर वह सरकार के पक्ष में है या नहीं? उन्होंने कहा कि हर साल मिलने वाले करीब 10 हजार करोड़ रुपए बंद कर दिए गए हैं।

Advertisement

2026 से 2031 वित्त वर्ष के लिए वित्त आयोग ने आरडीजी को लेकर सिफारिश की है। यह लड़ाई लोगों के अधिकार की है। विपक्ष खुलकर बताए कि क्या वह प्रधानमंत्री से मिलने के लिए तैयार हैं। यदि भाजपा तैयार है, तो प्रदेश सरकार उसके नेतृत्व में भी दिल्ली जाने को तैयार है। सांसद अनुराग ठाकुर पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि वे आजकल अलग अंदाज में बयान दे रहे हैं। उनसे पूछा जाना चाहिए कि आरडीजी को बंद करने की बात कब कही गई।

भ्रम में न रहे बीजेपी

सीएम सुक्खू ने कहा कि भाजपा भ्रम की स्थिति में न रहे। पार्टी के अलग-अलग गुट अलग-अलग बयान दे रहे हैं। कोई लोन रिस्ट्रक्चरिंग की बात करता है, कोई कहता है कि जयराम ठाकुर उठकर चलें, तो कोई कहता है कि हम विधानसभा में बात कहेंगे।

भाजपा को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका विरोध करना स्वीकार है, लेकिन जनता का अधिकार न छीना जाए। यह लड़ाई किसान, युवा और गरीब के अधिकार की है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000