ब्रेकिंग न्यूज: 13 साल की चेचरी बहन के साथ भाई ने किया दुष्कर्म, मां के लौटने पर सहमी बेटी ने बताई करतूत

देहरादून। टिहरी गढ़वाल थाना चंबा में एक भाई के अपनी चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। चम्बा थाना क्षेत्रांतर्गत पड़ने वाले गांव की एक महिला द्वारा थाना चम्बा में लिखित तहरीर दी गई कि 10 सितंबर को दिन में वह किसी काम से नई टिहरी गई थी।

Advertisement

उनके अन्य बच्चे स्कूल गए थे। तभी पड़ोस में रहने वाले उनके जेठ के बेटे बलवंत प्रकाश ( 27) ने उनकी 13 साल की पुत्री पूनम (काल्पनिक नाम) के साथ दुष्कर्म किया। शाम को घर आने पर जब पूनम चुप थी तो उनके द्वारा काफी पूछने पर रात को पूनम ने खुद के साथ हुई उक्त घटना के बारे में बताया।

सूचना मिलने पर थाना चम्बा में तत्काल दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया। थानाध्यक्ष चम्बा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा गैर राज्य भागने की फिराक में छुप रहे अभियुक्त बलवंत प्रकाश को चम्बा ऋषिकेश मोटर मार्ग पर 12 घंटे के अंदर नागिनी के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। जिसे आज न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या हिमाचल की सरकार अपने कार्यकाल के 5 साल पूरे करेगी

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000