भारतीय जनता पार्टी, हिमाचल प्रदेश मशोबरा बालिका आश्रम में दुखद घटना पर शोक व्यक्त, कड़ी जांच की मांग – भारत केसरी टीवी

भारतीय जनता पार्टी, हिमाचल प्रदेश मशोबरा बालिका आश्रम में दुखद घटना पर शोक व्यक्त, कड़ी जांच की मांग

शिमला सोलन ब्यूरो सुभाष शर्मा दिनांक: 13 जून 2025

Advertisement

शिमला, भारतीय जनता पार्टी, हिमाचल प्रदेश, मशोबरा के बालिका आश्रम में एक नाबालिग लड़की की फंदे से लटकती हुई लाश मिलने की दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करती है। यह हृदयविदारक घटना अत्यंत दुखद और चिंताजनक है। हमारी संवेदनाएं मृतक के परिवार और परिजनों के साथ हैं।

Advertisement

भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री प्यार सिंह कंवर ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की गहन और निष्पक्ष जांच तुरंत शुरू की जाए। उन्होंने कहा, “यह अत्यंत गंभीर मामला है। बालिका आश्रम जैसी जगह, जो बच्चों की सुरक्षा और देखभाल के लिए होती है, वहां इस तरह की घटना समाज के लिए गहरी चिंता का विषय है। हम मांग करते हैं कि इस मामले की तह तक जाया जाए, सभी तथ्यों की गहन जांच हो और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।”

Advertisement

भारतीय जनता पार्टी इस दुखद घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। हम प्रशासन से आग्रह करते हैं कि इस मामले में पारदर्शिता बरती जाए और जांच के परिणाम जल्द से जल्द जनता के सामने लाए जाएं।

Advertisement

जारीकर्ता:
प्यार सिंह कंवर
प्रदेश सह मीडिया प्रभारी
भारतीय जनता पार्टी, हिमाचल प्रदेश
संपर्क: 9816188180

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000