स्थानीय कारीगरों के लिए विशेष योजना बनाए सरकार: चन्द्रशेखर – भारत केसरी टीवी

स्थानीय कारीगरों के लिए विशेष योजना बनाए सरकार: चन्द्रशेखर

B.R.Sarena Solan 23/06/25
धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रशेखर ने कहा कि राज्य सरकार को स्थानीय कारीगरों के उत्थान के लिए विशेष योजनाएं बनानी चाहिए, ताकि उनकी पारंपरिक कला को संरक्षित कर आजीविका से जोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि लघु उद्यमियों को सशक्त करने के लिए जरूरी है कि सरकारी एजेंसियों और उत्पादक किसानों के बीच मजबूत समन्वय स्थापित किया जाए। इससे उत्पादों को बेहतर बाजार मिलेगा और किसानों की आमदनी में वृद्धि होगी।

Advertisement

विधायक चंद्रशेखर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए ठोस प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा दूध के मूल्य में ऐतिहासिक वृद्धि की गई है, जिससे पशुपालकों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार अब ऑर्गैनिक गेहूं और मक्की की खरीद कर रही है, जिससे जैविक खेती को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही हल्दी का न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹90 प्रति किलोग्राम निर्धारित किया गया है, इससे किसानों को सीधा लाभ होगा।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000