हेड कांस्टेबल लापता मामला……. मारपीट मामले का पीड़ित पक्ष आया सामने, हेड कांस्टेबल की कार्य प्रणाली पर उठाए सवाल, पीड़ित के आरोप मामले में समझौता करने का बनाया था दबाव। – भारत केसरी टीवी

हेड कांस्टेबल लापता मामला……. मारपीट मामले का पीड़ित पक्ष आया सामने, हेड कांस्टेबल की कार्य प्रणाली पर उठाए सवाल, पीड़ित के आरोप मामले में समझौता करने का बनाया था दबाव।

नाहन मदन शर्मा 24 जून

Advertisement

नाहन में हेड कांस्टेबल लापता मामले को लेकर मारपीट का पीड़ित पक्ष सामने आया है जिसकी जांच हेड कांस्टेबल जसवीर सैनी को सौंप गई थी। पीड़ित पक्ष में आज जिला मुख्यालय नाहन में डीसी सिरमौर और एसपी सिरमौर से मुलाकात कर मामले में उचित कार्रवाई की मांग की । पीड़ित पक्ष ने मामले को लेकर हेड कांस्टेबल जसवीर सैनी की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए।

Advertisement

वीओ 1 मीडिया से बात करते हुए पीड़ित पक्ष के तेजवीर ने बताया की काला अम्ब क्षेत्र के देवनी में पंजाब के युवकों द्वारा ट्रैक्टर चालक के साथ मारपीट की गई थी जिसकी जांच हेड कांस्टेबल जसवीर सैनी कर रहे थे उन्होंने आरोप लगाया कि जसवीर सैनी द्वारा जबरन मामले में समझौता करने का दबाव उनके ऊपर बनाया जा रहा था। पीड़ित पक्ष ने उन आरोपों को भी निराधार बताया जिसमें तेजवीर सैनी ने वायरल वीडियो में कहा था की पीड़ित पक्ष द्वारा उनको धमकियां दी जा रही है पीड़ित पक्ष ने मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Advertisement

तेजवीर सैनी : पीड़ित परिवार सदस्य

Advertisement

गौर हो की मारपीट के इस मामले को लेकर हेड कांस्टेबल जसवीर सैनी ने सोशल मीडिया के वीडियो डालकर पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों पर आरोप लगाया था कि उनके ऊपर जांच को लेकर दबाव बनाया जा रहा है जिसके बाद से हैडकांस्टेबल लापता चल रहे है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000