Medical College Hamirpur: एक हफ्ते में लगेगा 500 KV का जैनरेटर, बिजली जाने पर नहीं होगी समस्या – भारत केसरी टीवी

Medical College Hamirpur: एक हफ्ते में लगेगा 500 KV का जैनरेटर, बिजली जाने पर नहीं होगी समस्या

डॉ. राधा कृष्णन मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में अब बिजली गुल होने की स्थिति में मरीजों को पर्ची बनवाने के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। कालेज के कर्मचारियों और मरीजों के लिए राहत भरी खबर है कि कालेज में 500 केवी की कैपेसिटी वाला जनरेटर सैट स्थापित कर दिया जाएगा। इसके लिए पीडब्ल्यूडी विभाग के इलैक्ट्रिकल विंग ने इसके इंस्टालेशन के लिए कार्य करना शुरू कर दिया है।

Advertisement

बताया जा रहा है कि एक हफ्ते में इस जनरेटर सैट को परिसर में स्थापित कर दिया जाएगा। कालेज के नेतृ विभाग के भवन (रैन बसेरा भवन के नजदीक) में इसे स्थापित किया जाएगा। जनरेटर सैट के स्थापन कार्य पूरा होने के उपरांत कालेज में बिजली गुल होने की स्थिति में कर्मचारियों और मरीजों को परेशानी से बेहद निजात मिल सकेगी।

करीब एक हफ्ते में जनरेटर सैट को स्थापित कर दिया जाएगा : राकेश
इसके बारे में पीडब्लयूडी (इलैक्ट्रिकल विंग) के एसडीओ राकेश कुमार ने बताया कि कालेज परिसर में करीब एक हफ्ते में जनरेटर सैट को स्थापित कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि नेतृ विभाग के भवन के नजदीक इसे स्थापित किया जा रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000