Mandi: आधी रात को धमाके की आवाज सुनकर घर से बाहर निकला दंपति, सामने का मंजर देख उडे़ होश – भारत केसरी टीवी

Mandi: आधी रात को धमाके की आवाज सुनकर घर से बाहर निकला दंपति, सामने का मंजर देख उडे़ होश

मंडी बाईपास फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार आधी रात एक कार (एचपी 34ई-7966) भयानक हादसे का शिकार हो गई। टनल संख्या-6 मलोरी के पास यह कार सड़क से फिसलकर सीधे एक घर की छत को ताेड़ते हुए आंगन में जा पहुंची। इस हादसे में कार सवार 4 युवक गंभीर घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

Advertisement

वहीं हादसे के दौरान धमाके की आवाज सुनकर घर के मालिक सेवानिवृत्त डीएसपी ब्रह्मदास और उनकी पत्नी सेवानिवृत्त स्वास्थ्य कार्यकर्ता सरोज आर्य जैसे ही बाहर निकले तो सामने गिरी कार को देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। वहीं सुकेती खड्ड के पास फायर स्टेशन के कर्मचारी भी धमाके की आवाज सुनकर तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। सेवानिवृत्त सरोज आर्य ने मौके पर ही घायलों का प्राथमिक उपचार भी किया।

Advertisement
PunjabKesari

इस हादसे में सड़क किनारे खड़ी एक स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार ये युवक मंडी के मराथु गांव के रहने वाले हैं और अपने दोस्त को बिन्द्रावनी टनल संख्या-7 के पास बस में बिठाकर लौट रहे थे। कार बिन्द्रावनी की ओर से मलोरी में निकलते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है, जबकि घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000