गाजियाबाद में खुद को CBI इंस्पेक्टर बताकर जज को दी धमकी, मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस – भारत केसरी टीवी

गाजियाबाद में खुद को CBI इंस्पेक्टर बताकर जज को दी धमकी, मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

नई दिल्ली। गाजियाबाद के सिविल कोर्ट में कार्यरत अपर जिला जज अनिल कुमार को धमकी भरा फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को सीबीआई का इंस्पेक्टर बताया। यह घटना 23 अगस्त 2024 की दोपहर 2:52 बजे हुई, जब जज अनिल कुमार अपने न्यायालय कक्ष में न्यायिक कार्य कर रहे थे। धमकी देने वाले ने व्हाट्सएप के जरिए कॉल की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

Advertisement

गाजियाबाद अपर जिला जज को धमकी देने वाले ने खुद को सीबीआई का इंस्पेक्टर बताया था। जज ने इस घटना की रिपोर्ट कविनगर थाने में दर्ज कराई है। जिला जज के अनुसार, 23 अगस्त को जब वो कोर्ट में सुनवाई कर रहे थे तभी उनको अनजान नम्बर से कॉल आया, कॉलर ने अपने आपको CBI इंस्पेक्टर बताया। उन्होंने बताया कि फोन पर धमकी देने वाले व्यक्ति ने न्यायिक कार्य में बाधा डालने की कोशिश की, जिससे जज और उनके परिवार की सुरक्षा को खतरा हो सकता है।

Advertisement

पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। न्यायिक अधिकारियों की सुरक्षा को लेकर यह मामला गंभीर चिंता का विषय बन गया है। सूत्रों के मुताबिक, इस घटना के बाद न्यायालय और पुलिस विभाग में सतर्कता बढ़ा दी गई है। ताकि न्यायिक प्रणाली में किसी भी प्रकार की बाधा या दबाव का सामना न करना पड़े। पुलिस ने बताया कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और न्यायिक अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000