IGMC शिमला में अनुशासनहीनता, रैगिंग मामले में दो MBBS सीनियर सस्पेंड – भारत केसरी टीवी

IGMC शिमला में अनुशासनहीनता, रैगिंग मामले में दो MBBS सीनियर सस्पेंड

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

एमबीबीएस के दो सीनियर छात्र तीन माह के लिए सस्पेंड
रैगिंग मामले दोनों सीनियर छात्रों को 25-25 हजार जुर्माना
फोटोग्राफी वर्कशॉप
छह छात्रों को एंटी-रैगिंग कमेटी ने दिया डिस्प्लेनरी नोटिस
आईजीएमसी शिमला में रैगिंग का मामला सामने आया है। आईजीएमसी में एक जूनियर एमबीबीएस छात्र के साथ रैगिंग किए जाने की घटना हुई है। मामले को कॉलेज प्रशासन ने गोपनीय रखा, लेकिन जानकारी के अनुसार यह घटना करीब तीन दिन पहले हुई थी। रैगिंग की इस घटना में दो सीनियर एमबीबीएस छात्रों ने अनुशासन तोड़ते हुए जूनियर छात्र के साथ गलत व्यवहार किया। जानकारी अनुसार रैगिंग की यह घटना करीब 5 से 10 मिनट तक चली। हालांकि समय कम था, लेकिन इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए कॉलेज प्रबंधन ने तुरंत कार्रवाई की। मामले की सूचना मिलते ही एंटी-रैगिंग कमेटी सक्रिय हुई और जांच के बाद दोनों सीनियर एमबीबीएस छात्रों को तीन माह के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। इसके साथ ही दोनों छात्रों पर एंटी-रैगिंग कमेटी ने 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। इसके अलावा छात्रों पर को डिस्प्लेनरी नोटिस दिया गया है।
बताया जा रहा है कि जूनियर छात्र को सैकेंडीयर के छात्रों ने हास्टल बुलाया था। इसी बीच सुरक्षा कर्मियों ने सीसीटीवी की मदद से जूनियर छात्र को हॉस्टल आते देखा और तुरंत मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की है।#IGMCShimla
#RaggingCase
#AntiRagging
#MBBSStudents
#CollegeDiscipline
#StudentSafety
#MedicalCollege
#HimachalNews

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000