HRTC होशियारपुर के लिए बंद बस रूट बहाल, 16 में से सिर्फ छह रूट पर मिल रही थी सेवाएं* – भारत केसरी टीवी

HRTC होशियारपुर के लिए बंद बस रूट बहाल, 16 में से सिर्फ छह रूट पर मिल रही थी सेवाएं*

B.R.Sarena 21/03/25

Advertisement

आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद परिहन निगम ने दौड़ाई गाडिय़ां, सवारियों को दी सुविधा
हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम ने होशियारपुर के लिए बंद किए गए दस रूटों पर अपनी सेवाओं को पुन: बहाल कर दिया है। 18 मार्च को एचआरटीसी बस तोडफ़ोड़ की घटना के बाद निगम प्रबंधन ने 16 में से दस रूटों पर अपनी सेवाएं बंद की थी केवल छह रूटों पर ही बसों को चलाया जा रहा था। शुक्रवार को आरोपितों के गिरफ्तारी के बाद सभी रूट बहाल कर दिए हैं।
पुलिस मुख्यालय शिमला के उच्च अधिकारियों ने पंजाब के विशेष पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था से मामले को सुलझाने के लिए वार्ता की थी। एचआरटीसी प्रबंधन यात्रियों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना प्रशासन को दे, जिससे उनकी सुरक्षा को मजबूत किया जा सकें। एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक डा. निपुण जिंदल ने कहा कि निगम ने सभी दस रूटों को पुन: बहाल कर बस सेवा को सुचारू कर दिया है।
पंजाब पुलिस ने दिया यात्रियों की सुरक्षा का आश्वासन
इस संबंध में एचआरटीसी प्रबंधन ने यात्रियों से अपील की है कि वे किसी भी सेदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें, जिससे उनकी सुरक्षा को और अधिक मजबूत किया जा सके । पंजाब पुलिस के उच्चाधिकारियों ने हिमाचल से पंजाब जाने वाली बसों, लोगों व वाहनों की पूरी सुरक्षा सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया है।
खरड़ में अज्ञात लोगों ने तोड़े थे बस के शीशे
चंडीगढ़-हमीरपुर मार्ग पर चलने वाली बस पर खरड़ के पास अज्ञात व्यक्तियों ने लाठी-डंडों से बस पर हमला किया और विंडस्क्रीन तथा कई खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए थे। हमलावरों ने अपनी कार की नंबर प्लेट पर कागज लगाकर अपनी पहचान छिपाने का प्रयास किया, जिससे उनकी शिनाख्त करना कठिन है

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000