HP Budget 2026-27: सैलरी कट, विधायक निधि आधी, 1000 पुलिस भर्ती – बड़ा ऐलान! – भारत केसरी टीवी

HP Budget 2026-27: सैलरी कट, विधायक निधि आधी, 1000 पुलिस भर्ती – बड़ा ऐलान!

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

HP Budget 2026-27: मंत्रियों-विधायकों-अफसरों की सैलरी पर कट, विधायक निधि आधी, नई नौकरियां

Advertisement

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश कर दिया। इस बार बजट 54928 करोड़ का है, जबकि गत वित्त वर्ष यह 58,000 करोड़ से ज्यादा था। यानी कि इस बार लगभग 3586 करोड़ कम बजट रखा गया है।

Advertisement

हिमाचल में यह पहली बार है जब बजट का आकार बढ़ाने के बजाय कम किया गया हो। मुख्यमंत्री ने 4 घंटे 9 मिनट और 33 सेकंड का बजट भाषण पढ़ा। इस दौरान आधे घंटे की ब्रेक भी लगी गई। सरकार ने 54 हजार करोड़ का बजट पारित किया है, 6577 करोड़ अनुमानित घाटा है।

40361 करोड़ की आय और 46,938 करोड़ खर्च होंगे। यानी कि 100 रुपए में से 27 रुपए वेतन, 21 रुपए पेंशन, 13 रुपए ब्याज, कर्ज 9 रुपए और 20 रुपए पूंजीगत कार्य पर होंगे। बजट भाषण के मुताबिक मुख्यमंत्री के वेतन में 50 प्रतिशत कट लगेगा, जबकि मंत्रियों के वेतन में 30 और विधायकों का 20 प्रतिशत वेतन छह महीने तक काटा जाएगा। आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों के वेतन में भी छह महीने के लिए 30 प्रतिशत कट लगेगा। ग्रुप सी और डी के कर्मचारियों का वेतन नहीं कटेगा। साथ ही पेंशनरों के भुगतान में भी कोई कटौती नहीं होगी। इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के मानदेय में एक हजार रुपए की बढ़ोतरी की गई है, जबकि मिड डे मिल वर्कर्ज को अब 5500 रुपए प्रतिमाह मिलेंगे। सीएम सुक्खू ने ऐलान किया है कि कर्मचारियों को स्टडी लीव के दौरान अब पूरा वेतन मिलेगा। विधायक क्षेत्र विकास निधि जो पहले 2.20 करोड़ दी जाती है, अब इसे घटाकर एक करोड़ 10 लाख रुपए कर दिया है। इसके अलावा पुलिस में 1000 हजार कांस्टेबल, 50 महिला पुलिस सब-इंस्पेक्टर और पटवारियों के 645 पद भरे जाएंगे।

बजट के मुख्य बिंदु
आरटीजी बंद करना संविधान के विपरीत है
कठिन समय में विपक्ष ने हिमाचल का साथ छोड़ा
बजट भाषण के बीच विपक्ष की नारेबाजी
सीएम बोले, हमारे पास संसाधान के रूप में सिर्फ जंगल और पानी हैं
हमें ग्रीन बोनस मिलना चाहिए था, पर हमारी आरडीजी ही बंद कर दी गई
संसाधनों के सही इस्तेमाल का समय आ गया है
54,928 करोड़ का बजट होगा वित्त वर्ष 2026-27 के लिए
सभी 10 चुनावी गारंटियों को 100 प्रतिशत पूरा करेंगे
सभी अधूरे कामों को पूरा करने के लिए 500 करोड़
खाली पड़े भवनों का सदुपयोग होगा
खाली पड़े भवनों को निजी भागीदारी से काम में लाया जाएगा
गाय के दूध का क्रय मूल्य 61 रुपए प्रति लीटर
भैंस के दूध का क्रय मूल्य 71 रुपए प्रति लीटर
मुर्गी पालन के लिए 62 करोड़ का प्रावधान
प्राकृतिक गेहूं का समर्थन मूल्य 80 रुपए प्रतिकिलो
मक्की का समर्थन मूल्य 50 रुपए प्रतिकिलो
पांगी घाटी के जौ का समर्थन मूल्य 80 रुपए प्रतिकिलो
हल्दी का समर्थन मूल्य 150 रुपए प्रतिकिलो
अदरक का समर्थन मूल्य 30 रुपए प्रतिकिलो
हिमाचल में राज्य किसान आयोग बनेगा
बीज उत्पादकों को 2 लाख की ग्रांट
कृषि सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री खेत बाड़बंदी योजना में 10 करोड़ का प्रावधान
एचपी शिवा प्रोजेक्ट में 325 करोड़ का प्रावधान
जलाश्यों से पकड़ी मछली की रॉयल्टी अब 1 फीसदी
प्रतिबंधित अवधि में मछुआरों को 3500 रुपए
मछुआरों को नौका पर 70 फीसदी सबसिडी
नादौन में इंटिग्रेटिड एक्वा पॉर्क बनेगा
मछुआरों के लिए थ्री व्हीलर, 50 बाइक्स
ट्राउट उत्पादकों को 1 करोड़ का फंड
100 नई ट्राउट इकाइयां बनेंगी
डेनमार्क से मंगवाया जाएगा ट्राउट बीज
कांगड़ा एयरपोर्ट में 2000 करोड़ की जमीन का अधिग्रहण
धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देगी सरकार
ग्रामीण हिमाचल में स्लो टूरिज्म को बढ़ावा
एचपी वूमन टूरिज्म फंड बनेगा
महिलाओं को 3 लाख सहायता
हिमाचल में फिल्म पोर्टल स्थापित होगा
वेडिंग डेस्टिनेशन पर काम होगा
जल स्रोतों के आसपास पर्यटन गतिविधियां शुरू होंगी
पर्यटन स्थलों में नाइट पिकनिंग शुरू होगी
होटलों और ढाबों के लिए ब्याज अनुदान
20 से ’यादा कमरों के होटल पर सबसिडी
बीपीएल में नए परिवार जोड़ सकेंगी ग्राम सभाएं
1 लाख अति गरीब परिवारों के लिए अपना सुखी परिवार योजना
1 लाख अति गरीब परिवारों को 300 यूनिट बिजली फ्री
1500 रुपए प्रतिमाह 1 लाख अति गरीब परिवारों की महिलाओं को
पंचायत सचिवों के बाद चौकीदारों के पद भरेंगे
केंद्र की वीबी-जी-रामजी योजना गलत
एनआरएलएम के तहत महिला स्वयं सहायता समूल को 150 करोड़ का कर्ज
पंचायत सचिवों के बाद चौकीदारों के पद भरेंगे
500 युवाओं को ई-रिक्शा पर 50 फीसदी सबसिडी
24 घंटे दुकानें खुली रख सकेंगे दुकानदार
150 और स्कूल बनेंगे सीबीएसई
सीबीएसई स्कूलों के लिए डेडिकेटिड कैडर बनेगा
बच्चों को हफ्ते में 2 बार पोषण व्यवस्था
ग्रामीण बस्तियों तक सडक़ें पहुंचाएगी सरकार
पीएमजीएसवाई-4 के तहत 800 केएम सडक़ें मंजूर करवाएंगे
मंडी-गगाल-चैलचौक सडक़ काम जल्द
चंबा-जोत टनल प्रस्ताव
जलोड़ी-जोत टनल का प्रस्ताव
सिविल में 149 जेई रखेगी सरकार
जनवरी से विशेष राजस्व लोक अदालतें
राजस्व में डिजिटाइजेशन को 2 करोड़ 12 लाख
शहरी क्षेत्रों में नक्शा परियोजना शुरू होगी
उच्च हर्बल गार्डन बनाएगी सरकार
10 जिलों में पंचकर्म पाठयक्रम शुरू होंगे
आयुर्वेद फार्मेसी में मल्टीटास्क वर्कर्ज रखेंगे
पुलिस में 1000 कांस्टेबल की भर्ती होगी
शिमला शहर के संस्थान दूसरे जिलों में ट्रांसफर होंगे
चिट्टा तस्करों की जानकारी देने वालों का नाम गुप्त रहेगा

पुलिस में कांस्टेबल की प्रोमोशन के लिए टेस्ट
50 महिला पुलिस सब-इंस्पेक्टर्ज की भर्ती होगी
पुलिस में साइबर मित्र योजना शुरू होगी
सभी स्कूलों में मोबाइल पर प्रतिबंध
प्रदेश में जल्द आएगी नई औद्योगिक नीति
हिमाचल में हिम स्टार्टअप योजना शुरू होगी

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000