ऋषिकेश ब्रेकिंग : गंगा में डूबने से होटल कर्मी की संदि#ग्ध हालात में मौ#त – भारत केसरी टीवी

ऋषिकेश ब्रेकिंग : गंगा में डूबने से होटल कर्मी की संदि#ग्ध हालात में मौ#त

ऋषिकेश। रायवाला के हरिपुरकलां में दोस्तों के साथ गंगा में नहाने गए होटल कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में डूबने से मौत हो गई। उसके दोस्तों की सूचना पर हरिपुरकलां चौकी पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने तलाशी अभियान चलाया, देर शाम उसका शव गंगा में 25 फीट गहराई से बरामद किया गया।

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार शाम करीब चार बजे 22 वर्षीय जितेंद्र निवासी कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल अपने चार दोस्तों के साथ हरिपुरकलां में गीता कुटीर स्थित बेरी के जंगल में गया था। इसी दौरान जितेंद्र गंगा में नहाने उतर गया। जहां कुछ देर बाद वह बह गया। उसके दोस्तों ने पुलिस को सूचना दी।

Advertisement

मौके पर पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने तलाशी अभियान चलाया। देर शाम उसका शव गंगा में 25 फीट गहराई से बरामद किया गया। निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि शव को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

Advertisement

वहीं, चौकी प्रभारी विनय शर्मा ने बताया कि जितेंद्र हरिपुर क्षेत्र में ही एक होटल में काम करता था। बताया कि इस बाबत उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा जा रहा है।

Advertisement

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000