गडकरी ने हिमाचल के दौरे भी किए , 1 लाख करोड़ के काम भी किए कांग्रेस के मंत्री की टिप्पणी निंदनीय : नंदा

शिमला ब्यूरो सुभाष शर्मा 02/07/25

Advertisement

• कांग्रेस पार्टी से अगर सत्ता नहीं चलती तो छोड़ दीजिए भारतीय जनता पार्टी चलाने की

Advertisement

शिमला, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने सरकार पर हमला बोते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर सिचुएशन आउट ऑफ़ कंट्रोल हो चुकी है। हम स्पष्ट रूप से कहते हैं कि प्रदेश का होम डिपार्टमेंट किसके पास है? यहां का होम डिपार्टमेंट मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह जी के पास है। अगर प्रदेश की कानून व्यवस्था के ये हाल हो चुके है डिपार्टमेंट के मंत्री यानी मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए, कांग्रेस सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है।

Advertisement

नंदा ने कहा कि प्रदेश में एक सरकारी कर्मचारी एनएचएआई के जिंदल जी को किस प्रकार से हिमाचल प्रदेश के पंचायती राज मंत्री और अन्य 6 साथियों ने मारा और हाथ उठाया वह आती निंदनीय है, जब उनके कर्मचारी यूनियन ने केंद्र मंत्री से मांग उठाई और केंद्र मंत्री ने मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखकर जवाब मांगा इसके साथ-साथ मंत्री के ऊपर केस दर्ज हो गया वह भी हल्की धाराओं वाला। तो मंत्री अनिरुद्ध सिंह छटपटा उठे और बिना सर पर के बयान देने लगे, हम सीधा-सीधा कहते हैं कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी हिमाचल प्रदेश को पूरी तरह जानते हैं, यह वही केंद्र मंत्री है जिन्होंने आपदा के समय हिमाचल प्रदेश का दौरा भी किया, 1 लाख करोड़ की सड़क निर्माण के कार्य भी दिए, हिमाचल में सड़कों का जाल बिछा दिया, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना को आगे बढ़ाया।
हिमाचल प्रदेश में सड़के वरदान बनी है तो इन्हीं मंत्री के कारण बनी है।
उन्होंने कहा कि मंत्री जी के किए गए कृत्य और बयान तो इस प्रकार के है जैसे एक मोहल्ले का गुंडा या पंचायत का एक प्रधान। उनको तो स्वयं हिमाचल प्रदेश की कानून व्यवस्था पर विश्वास ही नहीं है इसलिए कानून ही अपने हाथ में ले लिया, अगर उनके किए गए काम में कुछ सच्चाई थी तो पहले चरण में ही शिकायत दर्ज करते। जिस व्यक्ति को मंत्री जी ने मारा उसके भी तो घर में बच्चे होंगे बुजुर्ग होंगे, भारत का कोई भी कानून आपको यह शक्तियां नहीं देता कि आप किसी पर हाथ उठाएं।

Advertisement

कांग्रेस नेता बंबर ठाकुर पर हमले तभी होते हैं जब राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा बिलासपुर आते हैं : नंदा

Advertisement

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी ने कांग्रेस नेता बंबर ठाकुर पर टिप्पणी करते हुए कहा जब देखो कांग्रेस की इस नेता के ऊपर जानलेवा हमले होते रहते हैं और यह हमले तभी होते हैं जब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमाचल आते हैं या आने वाले होते हैं। खुद शूटर को हायर करना और अपने पर गोली चलवाना बंबर ठाकुर का ट्रेंड बन गया है पर, अब जनता ठगी नहीं जाएगी, ठाकुर को एक बात तो समझ लेनी चाहिए कि वह हारे हुए विधायक है और हारे हुए ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि सवाल तो यह उठता है कि बार-बार बंबर ठाकुर पर ही हमले क्यों होते हैं वह मुख्यमंत्री तो है नहीं, जब हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पर हमले नहीं हो रहे हैं तो आप क्या मुख्यमंत्री से ऊपर हैं।
उन्होंने कहा कि आज जिस प्रकार से बंबर ठाकुर ने बिलासपुर में एक ड्रामा किया वह राजनीति से प्रेरित था, पहले तो वह डीसी ऑफिस के पास धरना देने इस समय गए जब भाजपा के दिग्गज नेता जगत प्रकाश नड्डा का काफिला सामने से आ रहा था, जब पुलिसकर्मी को लगा कि जगत प्रकाश नड्डा जिनके पास जेड प्रोटेक्शन है और वहां पर माहौल बिगाड़ सकता है तो उन्होंने उनको रोकने का कार्य किया, पर कांग्रेस नेता ने वर्दी पहने पुलिस अफसर पर हाथ उठाया और धक्का दिया यह गलत है, अगर किसी भी पुलिस वाले जिसने वर्दी पहनी हैं पर हाथ उठाया जाए तो वह बहुत बड़ा जुर्म है। अगर सत्ता बंबर की ना होती तो वह अभी सलाखों के पीछे होते सत्ता का दुरुपयोग करना तो कांग्रेस नेता भली भांति जानते हैं।
नन्द ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मांग करती है कि इस कांग्रेस नेता के ऊपर कड़ा केस दर्ज होना चाहिए और मांग हम प्रदेश के होम मिनिस्टर एवं मुख्यमंत्री से कर रहे हैं जो अभी तक कानून व्यवस्था को लेकर कुछ नहीं कर पाए। अगर आप सत्ता नहीं चला सकते तो छोड़ दीजिए भारतीय जनता पार्टी चला लेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000