सोलन ब्रेकिंग : सोलन नगर निगम के वार्ड पांच के लिए भाजपा प्रत्याशी अमरदीप सिंह पांजा ने दल बल सहित भरा नामांकनपत्र

सोलन।  नगर निगम के वार्ड नंबर 5 से भाजपा प्रत्याशी अमरदीप सिंह पांजा ने दलबल के साथ एसडीएम कार्यालय पहुंच कर अपना नामांकनपत्र दाखिल किया। उनके साथ पर्चा भरवाने वालों में भाजपा के कई नेता शामिल थे। नगर निगम की डिप्टी मेयर मीरा आनंद भी इस मौके पर मौजूद थी। समीकरणों के हिसाब से भाजपा यदि यह सीट जीतती है तो उसके पास आठ पार्षद हो जाएंगे जो कांग्रेस से एक कम होगा।

Advertisement

आज दोपहर बाद भाजपा प्रत्याशी अमरदीप सिंह पांजा ने अपना पर्चा भरा। इस मौके पर उन्होंने जीतने की स्थिति में अपनी प्राथमकिताएं गिनाते हुए कहा कि वार्ड को साफ सुथरा बनाना उनकी प्राथमिकता होगी। पांजा के साथ नामांकनपत्र दाखिल कराने पहुंचे भाजपा के मंडल अध्यक्ष मदन ठाकुर ने कहा कि भाजपा एकजुट होकर अमरदीप सिंह पांजा को चुनाव लड़ाएगी।
इसमौके पर भाजपा के जिला प्रवक्ता शैलेंद्र गुप्ता व ​नगर निगम की डिप्टी मेयर मरा आनंद के अतिरिक्त कई भाजपा नेता मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या हिमाचल की सरकार अपने कार्यकाल के 5 साल पूरे करेगी

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000