हिमाचल न्यूज : बार्डर पर ड्रोन दिखने के जगत नेगी के बयान से गुस्साए राज्यपाल – भारत केसरी टीवी

हिमाचल न्यूज : बार्डर पर ड्रोन दिखने के जगत नेगी के बयान से गुस्साए राज्यपाल

 शिमला। हिमाचल के कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी के बार्डर पर ड्रोन दिखने संबंधी बयान को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने गंभीरता से लिया है। राज्यपाल ने कहा कि मंत्री का बयान और औचित्यहीन है, उन्हें इस तरह की बात नहीं करनी चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि भारत सरकार सीमाओं की सुरक्षा बेहतर तरीके से कर रही है।

Advertisement

किसी देश में इतनी हिम्मत नहीं कि भारत की ओर देख सके। कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी ने कुछ दिन पहले बयान दिया था कि किन्नौर जिले में इंडो-चीन बॉर्डर पर चीन के ड्रोन बार-बार भारत की सीमा में मंडरा रहे हैं। केंद्र सरकार की सभी एजेंसियां मौके पर तैनात हैं। उन्हें भी इस बारे में जानकारी है।

Advertisement

ऐसे में केंद्र सरकार को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए। नेगी ने दावा किया कि किन्नौर के शिपकी और पूह ब्लॉक के सामने ऋषि डोगरी के ऊपर स्थानीय लोगों ने चीन के इन ड्रोन को देखा है। पहले भी किन्नौर में कई बार चीन के ड्रोन देखे गए हैं। हिमाचल में 240 किलोमीटर लंबी सीमा चीन के साथ लगती है।

अकेले किन्नौर जिले की 160 किलोमीटर सीमा बॉर्डर के साथ लगती है। नेगी ने कहा कि यह ड्रोन बीते दिनों ड्रोन देखे गए हैं। इस पर कार्रवाई की आवश्यकता है, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ है।

सीमा के साथ सटे इलाकों पर रहने वाले लोग इससे घबराए हुए हैं। नेगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बार-बार कहना था कि भारत की सीमा में कोई नहीं घुस सकता है। ऐसी घटना से साबित होता है कि प्रधानमंत्री की बात कितनी खोखली है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000