Himachal: प्रशासनिक कारणों से ‘पशु मित्र’ भर्ती की फिजिकल टेस्ट प्रक्रिया पर रोक – भारत केसरी टीवी

Himachal: प्रशासनिक कारणों से ‘पशु मित्र’ भर्ती की फिजिकल टेस्ट प्रक्रिया पर रोक

शिमला,[भारत केसरी टीवी] 16 फरवरी

Advertisement

हिमाचल प्रदेश के पशुपालन  विभाग में ‘पशु मित्र’ के पदों पर भर्ती के लिए प्रस्तावित शारीरिक परीक्षा को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। इस संबंध में पशुपालन निदेशालय, पाशुधन भवन, बालूगंज , शिमला द्वारा 16 फरवरी, 2026 को एक कार्यालय आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश में बताया गया है कि कुछ प्रशासनिक कारणों के चलते ‘पशु मित्र’ के चयन हेतु आयोजित की जा रही शारीरिक परीक्षा की प्रक्रिया को अगले आदेश तक रोक दिया गया है। इससे पहले विभाग द्वारा तीन जनवरी 2026 और 14 जनवरी 2026 को संबंधित पत्र जारी किए गए थे, जिनके संदर्भ में यह नया निर्णय लिया गया है।

Advertisement

सभी नियंत्रक अधिकारियों को दिए निर्देश
कार्यालय आदेश में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सभी नियंत्रक अधिकारी तत्काल प्रभाव से शारीरिक परीक्षा आयोजित करने की प्रक्रिया को बंद करें और आगे के आदेशों की प्रतीक्षा करें। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह निर्णय केवल प्रशासनिक कारणों से लिया गया है और अगली सूचना जारी होने तक परीक्षा से जुड़ी कोई भी कार्रवाई नहीं की जाएगी।
उम्मीदवारों को करना होगा इंतजार

Advertisement

इस निर्णय से ‘पशु मित्र’ पद के लिए आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को अब अगली सूचना का इंतजार करना होगा। विभाग की ओर से परीक्षा की नई तिथि या आगे की प्रक्रिया को लेकर अलग से आदेश जारी किए जाने की संभावना है। फिलहाल, शारीरिक परीक्षा की पूरी प्रक्रिया अगले आदेश तक स्थगित रहेगी।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000