औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के एकमात्र सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं ठप्प, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के सरकारी दावे हुए हवा – भारत केसरी टीवी

औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के एकमात्र सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं ठप्प, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के सरकारी दावे हुए हवा

नालागढ़। प्रदेश सरकार को करोड़ों रुपए का राजस्व के रूप में टैक्स देने के बावजूद भी औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के एकमात्र सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं ठप्प हो चुकी है हालांकि प्रदेश सरकार प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के बड़े-बड़े दावे कर रही है लेकिन इन दावों की पौल नालागढ़ का सिविल अस्पताल खोल रहा है जहां पर सुबह 8:00 बजे से ही मरीजों की लंबी-लंबी लाइनें ओपीडी के बाहर लग जाती है लेकिन अस्पताल में डाक्टरों व स्टॉफ की कमी के चलते कुछ ही डॉक्टर मौके पर मिलते हैं और बाकी डॉक्टर या तो यहां से ट्रांसफर हो चुके हैं या फिर लंबी लंबी छुट्टी पर चले गए हैं। जिसके चलते पहाड़ी इलाकों के दूर दराज क्षेत्रों से आए लोगों को इलाज के लिए प्रतिदिन दो-चार होना पड़ता है। और मरीज लंबी-लंबी लाइनों में अपना नंबर लगने का इंतजार करते हुए बार-बार यह सवाल उठा रहे हैं कि आखिर कब आएँगे डॉक्टर साहब ।

Advertisement

इस बारे में जब हमने स्थानीय लोगों व अस्पताल में इलाज करवाने आए मरीजों से बातचीत की तो उनका कहना है कि वह सुबह 8:00 से ही लाइनों में खड़े हैं लेकिन तीन-तीन घंटे भी जाने के बाद भी उनका नंबर नहीं लगा है कुछ मरीजों का कहना है कि डॉक्टरों ने उन्हें आज की तारीख दे रखी थी लेकिन आज डॉक्टर अपनी सीट पर नहीं बैठे हैं और उनके असिस्टेंट बता रहे हैं कि डॉक्टर कई दिनों तक छुट्टी पर रहेंगे वह नहीं आएंगे। मरीजों का कहना है कि वह अगर दूसरे डॉक्टर के पास जाते हैं तो वह उन्हें वहां से भेज देते हैं कि जिस डॉक्टर की पर्ची है उसी डॉक्टर से इलाज करवाएं।

मरीजों का कहना है कि अगर इमरजेंसी में इलाज के लिए जाते हैं तो वहां पर भी उन्हें यह कहकर भगाया जाता है कि यहां पर मात्र इमरजेंसी से संबंधित मरीजों का ही इलाज किया जाएगा,आप ओपीडी में इलाज करवाएं।

अस्पताल की स्थिति इतनी खस्ता हो चुकी है कि सरकार द्वारा दावे किए गए कि छह अन्य डॉक्टरों को यहां पर तैनात किया जाएगा लेकिन उनकी तनाती तो दूर की बात है यहां पर जो डॉक्टर ट्रांसफर हुए हैं उनके पद भी अभी तक नहीं भरे गए हैं और अस्पताल में अल्ट्रासाउंड भी नहीं हो रहे हैं और मरीजों को निजी अस्पतालों में महंगे दामों पर इलाज करवाना पड़ रहा है और निजी अस्पतालों की लूट बेवकूफ जारी है।

इस बारे में मरीज और स्थानीय लोगों ने कहा है की सबसे ज्यादा रेवेन्यू नालागढ़ से सरकार के खाते में जाता है और यहीं पर स्वास्थ्य से संबंधित सुविधाएं लोगों को अब तक मुहैया नहीं हो पाई है लोगों का कहना है कि यहां पर एक बहुत बड़ा अस्पताल होना चाहिए और जिसमें सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर तैनात किए जाएं ताकि कम से कम यहां के लोगों को इलाज के लिए दो-चार ना होना पड़े।

लोगों का कहना है कि प्रदेश का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ है और यहीं पर कोई ढग का अस्पताल नहीं है अगर यहां किसी को एक उंगली में फैक्चर भी हो जाए उसे भी पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया जाता है। एक बार फिर प्रदेश सरकार से स्थानीय लोगों ने मांग उठाई है कि अस्पताल की स्थिति को सुधारा जाए और यहां पर स्टाफ और रिक्त पड़े डॉक्टरों की तैनाती की जानी चाहिए और यहां पर अल्ट्रासाउंड भी होने चाहिए और अन्य टेस्ट भी यही अंदर होने चाहिए ताकि लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं मिल सके लोगों का कहना है कि अगर यहां पर किसी डॉक्टर ने छुट्टी पर भी जाना है तो सभी डॉक्टरों को एक साथ छुट्टी ना दी जाए ताकि पीछे इलाज के लिए आ रहे मरीजों को कोई परेशानी ना हो सके। लोगों ने सरकार से मांग उठाई है कि अगर अस्पताल की मैनेजमेंट कमेटी सही ढंग से काम नहीं कर रही है तो उसके ऊपर भी कार्रवाई होनी चाहिए।

इस बारे में जब हमने बीएमओ नालागढ़ मुक्तॉ रस्तोगी से बातचीत करने की कोशिश की तो वह भी बाकी डॉक्टरों की तरह अपनी सीट से गायब दिखी।जब उन्हें फोन किया गया तो उन्होंने फोन भी नहीं उठाया। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जब मैनेजमेंट के उच्च अधिकारी ही अपने कार्य को लेकर गंभीर नहीं है तो बाकी स्टाफ का क्या हाल होगा। यहां जरूरत है अस्पताल की मैनेजमेंट कमेटी पर सख्त कार्रवाई की,ताकि अस्पताल में मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000