उत्तराखंड न्यूज : दुगड्डा रेंज में हाथी ने ग्रामीण को मार डाला

कोटद्वार। कोटद्वार के लैंसडौन वन प्रभाग की दुगड्डा रेंज में हाथी ने एक ग्रामीण को मार डाला। ग्रामीण की मौत के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पहले भी क्षेत्र के लोगों का हाथियों से सामना होता रहा है, लेकिन इस घटना ने लोगों के मन में दहशत पैदा कर दी है।

Advertisement

लैंसडौन वन प्रभाग की दुगड्डा रेंज के अंतर्गत दुगड्डा क्षेत्र से पैदल मार्ग से अपने गांव जा रहे ग्रामीण रोशन सिंह (50) को हाथी ने मार डाला। घटना शुक्रवार देर शाम की बताई जा रही है। घटना की जानकारी शनिवार सुबह वन विभाग को मिली। ग्रामीणों ने बताया कि जब शुक्रवार रात तक रोशन गांव नहीं पहुंचा तो शनिवार सुबह उसकी तलाश शुरू की गई।

Advertisement

पैदल मार्ग पर खोह नदी के किनारे उनका शव मिला। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम रोशन सिंह एक अन्य व्यक्ति के साथ दुगड्डा से करीब 5 किमी नीचे एनएच से जंगल के रास्ते अपने गांव बेणी जमरगड्डी जा रहा था तभी हाथी ने उस पर हमला कर दिया। रोशन सिंह पूर्व में दुगड्डा रेंज में वन श्रमिक के रूप में काम कर चुका है।

Advertisement

वहीं इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। इस संबध में डीएफओ आकश गंगवार ने बताया कि शनिवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि खोह बीट के निकट एक शव पड़ा हुआ है।

Advertisement

सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। बताया कि पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Advertisement

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या हिमाचल की सरकार अपने कार्यकाल के 5 साल पूरे करेगी

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000