आईपीआर विभाग के दो अधिकारी सेवानिवृत्त, सेवा अवधि में ईमानदारी और समर्पण की मिसाल बने – भारत केसरी टीवी

आईपीआर विभाग के दो अधिकारी सेवानिवृत्त, सेवा अवधि में ईमानदारी और समर्पण की मिसाल बने

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में आज अधीक्षक ग्रेड-1 बलवीर सिंह और कंप्यूटर ऑपरेटर हरीश चंद्र शर्मा के सेवानिवृत्त होने पर एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

बलवीर सिंह ने 19 जनवरी 1987 को विभाग में क्लर्क के रूप में अपनी सेवाएं शुरू की थीं। 39 वर्षों की सेवा अवधि में उन्होंने अपनी ईमानदारी और कार्य के प्रति समर्पण से एक अलग पहचान बनाई। वे एक अनुशासित, विश्वसनीय और जिम्मेदार अधिकारी रहे तथा विभाग की विभिन्न शाखाओं को सशक्त बनाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।

हरीश चंद्र शर्मा ने 13 अप्रैल 2006 को कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में अपनी सेवा शुरू की थी। 20 वर्षों के दौरान उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और दक्षता के साथ किया। उन्होंने हर कार्य को उत्साह, तत्परता और धैर्य के साथ पूरा किया। उनकी कार्यकुशलता और जिम्मेदारियों को सहजता से निभाने की क्षमता ने उन्हें विभाग का एक महत्वपूर्ण कर्मचारी बनाया।

इस अवसर पर संयुक्त निदेशक अजय पराशर ने दोनों अधिकारियों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें स्वस्थ, सुखद और समृद्ध जीवन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उनकी निष्ठा और समर्पण से की गई सेवाएं अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000