ब्रेकिंग न्यूज : 39 हजार के नकली नोटों के साथ आठवां आरोपी गिरफ्तार

हल्द्वानी। नकली नोट मामले में पुलिस ने आठवें आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पांच सौ के 79 नकली नोट बरामद हुए हैं। इस मामले में छह गिरफ्तारियां पहले ही हो चुकी है।

Advertisement

विदित रहे कि लालकुआं पुलिस ने नौ अक्टूबर को नकली नोटों को बाजार में खपाने के आरोप में सात लोगों को 3 लाख सात हजार मूल्य के 500 के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया था। इनमें से छह आरोपियों को एक साथ व एक को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था।

Advertisement

मामले की जांच के आगे बढ़ाते हुए वरिष्ठ उप निरीक्षक हरेन्द्र सिंह नेगी के नेतृत्व में टीम ने कल यानी 14 अक्टूबर को सुभाष नगर बिन्दुखत्ता को जाने वाले मार्ग के पास से आरोपी सलमान खान को गिरफ्तार किया। उसके हवाले से 500 के 79 नोट नकली नोट बरामद हुए जिनकी कीमत 39 हजार 5सौ रुपये आंकी गई है। आरोपी सलमान खान को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया। सलमान खान बरेली का रहने वाला है।

Advertisement

पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक हरेन्द्र सिंह, दीपक बिष्ट,हेड कांस्टेबल त्रिलोक सिंह, कांस्टेबल जितेंद्र बिष्ट व सुनील कुमार शामिल थे।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या हिमाचल की सरकार अपने कार्यकाल के 5 साल पूरे करेगी

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000