शिमला ब्रेकिंग : नेरवा के पास दो दिन में दूसरा सड़क हादसा, दो की मौत, दो घायल – भारत केसरी टीवी

शिमला ब्रेकिंग : नेरवा के पास दो दिन में दूसरा सड़क हादसा, दो की मौत, दो घायल

शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चाैपाल क्षेत्र में बुधवार की रात हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। दो दिन के भीतर यहां यह दूसरा बड़ा हादसा है। हादसा नेरवा से लगभग 15 किलोमीटर दूर शामठा-टिक्करी मार्ग पर पीपलाह नामक स्थान पर हुआ है।

Advertisement

जहां एक एचपी -08सी 0346 नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दो लोगों की माैत हो गई। जिस समय हादसा हुआ उस समय वाहन में चार लोग सवार थे। इसमें एक स्थानीय बताया जा रहा है। जबकि तीन लोग तीन बिहार के रहने वाले हैं। दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।

Advertisement

मिल रही जानकारी के अनुसार बुधवार की रात नेरवा से 15 किमी दूर शामठा से टिक्करी के बीच सड़क पर एचपी 08सी 0346 नंबल वाली स्कार्पियो गाड़ी पीपलाह नामक स्थान पर हादसा ग्रस्त हो गई।

Advertisement

बताया जा रहा है कि हादसे के समय वाहन में चार लोग सवार थे। इनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायल बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जबकि मृतकों में एक स्थानीय व दूसरा बिहार का ही रहने वाला है।

Advertisement

मृतकों की पहचान टिक्करी के बासरा गांव निवासी 38 वर्षीय प्रताप हंसटा के रूप में हुई है। जबकि दूसरा बिहार का रहने वाला है। घायलों को सिविल अस्पताल नेरवा में प्राथमिक उपचार देने के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया।

उधर, मृतकों के शवों को भी पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नेरवा लाया गया । हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

बता दें, मंगलवार को भी चाैपाल-पुलबाहल मार्ग पर एक सड़क हादसे में तीन लोगों की माैत हो गई थी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000