शिमला ब्रेकिंग : करसोग की महिला सहित यूपी का चरस तस्कर 1.1 किलो चरस के साथ गिरफ्तार – भारत केसरी टीवी

शिमला ब्रेकिंग : करसोग की महिला सहित यूपी का चरस तस्कर 1.1 किलो चरस के साथ गिरफ्तार

शिमला। नशे के कारोबार में अब महिलाएं भी हाथ आजमाने लगी हैं। शिमला पुलिस ने ऐसे ही एक मामले में हिमाचल के करसोग की एक महिला को यूपी के एक शख्स के साथ पकड़ा है। उनके कब्जे से कब्जे से 1.1 किलो चरस बरामद की गई है। शिमला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आईजीएमसी शिमला के पास से एक महिला समेत दो लोगों को चरस की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार सूचना पर पुलिस की स्पेशल सेल की टीम आईजीएमसी में कैंसर अस्पताल के पास पहुंची।

Advertisement

यहां सड़क के किनारे एक महिला और व्यक्ति संदिग्ध हालात में खड़ा था। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की और उनके बैग की तलाशी ली। इस बैग से 1.1 किलो चरस मिली। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है। महिला मंडी जिला के करसोग की और आरोपी युवक यूपी के गाजियाबाद का बताया जा रहा है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000