नशे की कमाई से बनी इमारतें होंगी ध्वस्त, पुलिस ने 1,214 अवैध संपत्तियां चिन्हित कीं – भारत केसरी टीवी

नशे की कमाई से बनी इमारतें होंगी ध्वस्त, पुलिस ने 1,214 अवैध संपत्तियां चिन्हित कीं

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

प्रदेश में नशे के सौदागरों की जमीन-जायदाद खंगाल रही पुलिस, 1,214 अवैध संपत्तियां चिन्हित
पुलिस नशे के सौदागरों की जमीन-जायदाद खंगाल रही है। अतिक्रमित भूमि पर बने अवैध ठिकानों को भी खंगाला जा रहा है। राजस्व विभाग की रिपोर्ट के बाद सरकारी जमीन बनी नशे की इमारतें या फिर नशे की काली कमाई से बनी कोठियां टूटेंगी। प्रदेश में लगभग 1,214 अवैध संपत्तियां चिन्हित की गई हैं। वर्ष 2023 से लेकर जून 2025 तक 36.95 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई है। मंडी में ही 103 तस्करों की संपत्तियों पर निशानदेही हो रही है।
राज्य में मादक पदार्थों के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई के तहत नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंसेस अधिनियम के मामलों में अब आरोपियों की संपत्तियों पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में एनडीपीएस मामलों में शामिल आरोपियों की चल-अचल संपत्तियों के सीमांकन और सत्यापन के लिए संबंधित राजस्व कार्यालयों को पत्र भेजे गए हैं। प्रदेश सरकार और पुलिस का कहना है कि संपत्ति जब्ती की कार्रवाई का उद्देश्य नशे के कारोबार की आर्थिक रीढ़ तोडऩा है।
मंडी में चार तस्करों की संपत्ति अवैध
मंडी में राजस्व विभाग द्वारा की गई प्रारंभिक जांच के दौरान यह पाया गया कि इनमें से चार व्यक्तियों की संपत्तियां अतिक्रमित भूमि पर स्थित हैं।

Advertisement

#DrugMafiaAction #NDPSCrackdown #IllegalProperties #DrugFreeHimachal #HPPolice #MandiNews

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000