DC शिमला के नाम पर फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट: वियतनाम नंबर से साइबर ठगी की साजिश, पुलिस जांच में जुटी – भारत केसरी टीवी

DC शिमला के नाम पर फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट: वियतनाम नंबर से साइबर ठगी की साजिश, पुलिस जांच में जुटी

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

Advertisement

हिमाचल प्रदेश में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। अब ठगों ने शिमला के जिला उपायुक्त अनुपम कश्यप को अपना निशाना बनाया है। डीसी के नाम और तस्वीर का उपयोग करते हुए एक फर्जी व्हाट्सएप अकाऊंट बनाया गया है, जिसका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक जिस मोबाइल नंबर पर यह व्हाट्सएप अकाऊंट रजिस्टर किया गया है, वह भारतीय नहीं बल्कि वियतनाम का है। शातिरों ने लोगों को भ्रमित करने के लिए व्हाट्सएप प्रोफाइल पर डीसी अनुपम कश्यप का नाम लिखा है और उनकी फोटो भी लगाई है, ताकि यह आधिकारिक और असली प्रतीत हो।
इस पूरे मामले की जानकारी डीसी अनुपम कश्यप को स्वयं नहीं थी। जब उन्हें इस फर्जीवाड़े का पता चला और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे स्क्रीनशॉट उनके संज्ञान में आए, तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना शिमला पुलिस को दी। आशंका जताई जा रही है कि इस फर्जी अकाऊंट का इस्तेमाल पैसों की मांग या किसी अन्य गैर-कानूनी काम के लिए किया जा सकता था।
मामले की पुष्टि करते हुए एसपी शिमला संजीव गांधी ने कहा कि डीसी के नाम पर फर्जी व्हाट्सएप अकाऊंट बनाने का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है। साइबर सैल यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि यह नंबर किसने जनरेट किया है और इसके पीछे आरोपियों का क्या उद्देश्य

Advertisement

#Shimla #CyberCrime #FakeWhatsAppAccount #DCShimla #CyberFraud #HimachalNews #PoliceInvestigation #ViralScreenshot #CyberAlert #HimachalPradesh

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000