हिमाचल में लगेंगे 150 ऑटोमेटेड मौसम स्टेशन और बायो-निर्माण हब, मुख्यमंत्री सुक्खू ने रखी मांग – भारत केसरी टीवी

हिमाचल में लगेंगे 150 ऑटोमेटेड मौसम स्टेशन और बायो-निर्माण हब, मुख्यमंत्री सुक्खू ने रखी मांग

[MADAN SHARMA ]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार शाम नई दिल्ली में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट की और राज्य में प्राकृतिक आपदाओं से संबंधित शीघ्र एवं सटीक चेतावनी सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त संख्या में डॉपलर वेदर रडार और स्वचालित मौसम स्टेशनों की स्थापना का अनुरोध किया।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की भौगोलिक स्थिति और जलवायु परिवर्तन के कारण राज्य में प्राकृतिक आपदाओं की घटनाओं में तेजी से वृद्धि हुई है, जिससे राज्य को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। उन्होंने आगामी मानसून सीजन से पहले राज्य को एक डॉपलर वेदर रडार और 150 स्वचालित मौसम स्टेशन प्रदान करने का अनुरोध किया ताकि राज्य को समय पर मौसम से जुड़ी चेतावनियां मिल सकें।

उन्होंने लाहौल-स्पीति के लिए डॉपलर रडार की स्वीकृति प्रदान करने के लिए केंद्रीय मंत्री का आभार भी व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मौसम से संबंधित डेटा को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त प्रारंभिक चेतावनी एजेंसियों के साथ जोड़ा जाना चाहिए ताकि राज्य को सटीक और समय पर प्रतिकूल मौसम की जानकारी मिल सके।

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा-हमीरपुर क्षेत्र में भूकंपीय प्रयोगशाला और डेटा विश्लेषण केंद्र स्थापित करने का भी आग्रह किया क्योंकि यह क्षेत्र भूकंपीय क्षेत्र-5 में आता है और भूकंप की दृष्टि से अत्यधिक संवेदनशील है। उन्होंने राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दो अतिरिक्त वायु निगरानी प्रणालियों, हमीरपुर में मौसम डेटा केंद्र और राज्य के छाया क्षेत्रों में कॉम्पैक्ट मौसम रडार लगाने की मांग भी की।

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में राज्य में प्राकृतिक आपदाओं में वृद्धि को देखते हुए आधुनिक चेतावनी एवं डेटा निगरानी और विश्लेषण प्रणाली स्थापित करना समय की आवश्यकता बन गई है।

मुख्यमंत्री ने राज्य में पौधों पर आधारित प्राकृतिक संसाधनों के बेहतर उपयोग के लिए **जैव-निर्माण (Bio-Manufacturing) हब** स्थापित करने की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए **प्लांट-बेस्ड पैकेजिंग इकाइयां** स्थापित करने की भी जरूरत बताई। इसके अतिरिक्त उन्होंने अंतरिक्ष विज्ञान शिक्षा को सुदृढ़ करने के लिए **स्पेस ऑन व्हील्स** कार्यक्रम, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) एवं संबंधित रिफ्रेशर पाठ्यक्रमों के माध्यम से छात्रों को विज्ञान शिक्षा का उन्नत ज्ञान देने पर भी जोर दिया।

बैठक में हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक खेती, भूमि प्रबंधन तथा नवीकरणीय ऊर्जा आधारित स्मार्ट कृषि पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री ने दुग्ध उत्पादन क्षेत्र और प्राकृतिक खेती में राज्य सरकार की पहलों की भी जानकारी दी।

केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री की सभी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर विधायक सुरेश कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार रम सुभाग सिंह और प्रधान आवासीय आयुक्त अजय कुमार यादव सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।#HimachalWeatherUpdate #CMSSSukhu #JitendraSingh #BioManufacturingHub #HimachalDevelopment #SmartAgriculture #NaturalFarming #DisasterManagement #InnovationInHimachal

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000