पंचायत चुनाव में नया पेंच: सिर्फ दो जिलों में वोटर लिस्ट नोटिफाई, 10 जिलों से राज्य चुनाव आयोग को अब भी इंतज़ार – भारत केसरी टीवी

पंचायत चुनाव में नया पेंच: सिर्फ दो जिलों में वोटर लिस्ट नोटिफाई, 10 जिलों से राज्य चुनाव आयोग को अब भी इंतज़ार

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल हाई कोर्ट से फैसला होने और उसके बाद राज्य चुनाव आयुक्त और राज्य सरकार के बीच बैठक के बावजूद पंचायत चुनाव में नया ट्विस्ट आ गया है। राज्य चुनाव आयोग का कहना है कि अभी सिर्फ दो जिलों लाहुल-स्पीति और शिमला ने ही वोटर लिस्ट फाइनल की है, बाकी जगह जिला प्रशासन ने सहयोग नहीं किया है। सभी जिलों में जिलाधीश और एसडीएम को वोटर लिस्ट नोटिफाई करने के लिए फॉर्म 15 साइन करना होता है। यह अभी तक साइन नहीं हुआ है। दूसरी तरफ शहरी निकायों के लिए ओबीसी की जनगणना का मामला अभी शुरू ही नहीं हो पाया है। इन नई परिस्थितियों को देखते हुए राज्य चुनाव आयोग अब हाई कोर्ट में ताजा स्टेटस रिपोर्ट डालने जा रहा है।
हालांकि अभी तक हाई कोर्ट के फैसले को राज्य सरकार ने भी चुनौती नहीं दी है। यानी राज्य सरकार हाई कोर्ट द्वारा तय की गई डेडलाइन के मुताबिक चुनाव करवाने को तैयार है, लेकिन फील्ड में मशीनरी उसे अनुसार गति से नहीं चल रही। हाई कोर्ट में 28 फरवरी तक आरक्षण रोस्टर फाइनल करने को कहा है, ताकि 30 अप्रैल से पहले चुनाव की प्रक्रिया पूरी करवाई जा सके। राज्य चुनाव आयोग को इस डेडलाइन के अनुसार इस प्रक्रिया को पूरा करवाना है। दूसरी तरफ राज्य सरकार ने नगर परिषद , नगर निगम और नगर पंचायत में प्रशासक नियुक्त कर दिए हैं, जबकि पंचायत में सामान्य काम का चलाने के लिए कमेटियों को जिम्मा सौंपा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000