मुख्यमंत्री को केवल एक ही काम , पूर्व की भाजपा सरकार को कोसना : कश्यप

शिमला, ब्यूरो सुभाष शर्मा 15/04/25

Advertisement

भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि हिमाचल के मुख्यमंत्री को केवल एक ही काम है, पूर्व की भाजपा प्रदेश की सरकार को कोसना। मुख्यमंत्री और उनकी मित्र मंडली केवल मात्र सुबह उठती है और पूर्व की भाजपा सरकार को गाली देने का काम करती है, अगर इसके सिवा कोई दूसरा काम यह सरकार करती है तो उसके बारे में चर्चा करनी चाहिए।
कश्यप ने कहा कि हम मुख्यमंत्री जी को याद दिलाना चाहते हैं कि वर्तमान समय में सरकार कांग्रेस की है और आप उसके मुख्यमंत्री है और अगर आप हिमाचल प्रदेश की प्रगति के लिए कुछ नहीं कर पा रहे तो उसकी दोषी केवल मात्र आपकी ही सरकार है। पूर्व सरकार का इसके अंदर किसी प्रकार का योगदान नहीं है, आप पिछली सरकारों में भी विधायक रह चुके हैं वस्तु स्थिति तो आपको पहले ही पता थी पर सत्ता की भूख ने आपको शायद अंधा बना दिया था और अब जब आप अपनी कुर्सी पर बैठे हैं तो केवल मात्र आपको खोट ही खोट दिखाई दे रहे हैं।

Advertisement

उन्होंने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार को यह मालूम होना चाहिए कि प्रतिवर्ष हिमाचल प्रदेश को केंद्र सरकार से 11000 करोड़ से अधिक की वित्त राशि प्राप्त हो रही है और इसके लिए प्रदेश सरकार को केंद्र सरकार का आभारी होना चाहिए। कांग्रेस के कहानी छोटे-मोटे नेता यह कहते हैं कि यह हमारा हक था, पर हम उनसे पूछना चाहते हैं कि हक तो तब होगा जब आपने हिमाचल प्रदेश की हिस्सेदारी उसे फंड के लिए केंद्र सरकार के खाते में जमा करवा दी हो। पर ऐसा नहीं हुआ, उसके बावजूद भी केंद्र सरकार ने लगातार प्रदेश सरकार की मदद ही की है और इससे प्रतीत होता है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकारों की सोच कारात्मक होती है।
पूर्व की केंद्र में कांग्रेस सरकार भी जनता भूली नहीं है। सरकारे गिरने, भाजपा शासित राज्यों को पैसा रोकना, चलती सरकारों को अस्थिर करना, देश में आपातकाल लगाना, कांग्रेस परिवार को बचाने के लिए किसी दूसरे राजनीतिक दलों को हानि पहुंचाना, देश में दंगे करवाना, तुष्टिकरण की राजनीति करना, इस प्रकार के अनेकों प्रसंग केंद्र सरकार के बारे में प्रसारित है। तब भी यह वर्तमान केंद्र सरकार को कोसने का काम करती हैं, अब तुलना कीजिए कि भाजपा की केंद्र सरकार और कांग्रेस की केंद्र सरकार में दिन-रात का फर्क है कांग्रेस के केंद्र सरकार के समय केवल मात्र देश में काले अध्याय ही लिखे जाते थे।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या हिमाचल की सरकार अपने कार्यकाल के 5 साल पूरे करेगी

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000