वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के उद्घाटन पर 13 अक्तूबर को रिज पर होगी जनसभा, प्रियंका गांधी भी रहेंगी माैजूद – भारत केसरी टीवी

वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के उद्घाटन पर 13 अक्तूबर को रिज पर होगी जनसभा, प्रियंका गांधी भी रहेंगी माैजूद

[MADAN SHARMA ]

Advertisement

 

Advertisement

शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर 13 अक्तूबर को पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण अवसर पर जनसभा का आयोजन होगा। इस अवसर पर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी का आना तय है। राहुल गांधी और सोनिया गांधी भी शिमला पहुंच सकते हैं। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उप मुख्यमत्री मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित पार्टी के अन्य नेता कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

Advertisement

प्रतिमा अनावरण समारोह के दौरान वीरभद्र सिंह के जीवन और उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए फोटो प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। दिसंबर में सरकार के तीन साल पूरे होने हैं और साल के अंत में पंचायत चुनाव भी प्रस्तावित हैं। कांग्रेस हाईकमान से आने वाले नेता इस जनसभा को संबोधित करेंगे। हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह के पुत्र और लोक निर्माण विभाग के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी रिज मैदान का दौरा किया।

Advertisement
वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण समारोह के दौरान वीरभद्र सिंह के जीवन और उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए फोटो प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। दिसंबर में सरकार के तीन साल पूरे होने हैं और साल के अंत में पंचायत चुनाव भी प्रस्तावित हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000