सोलन से लापता युवक और 3 वर्षीय बेटा बरामद, यूपी के बहराइच में मिला सुराग – भारत केसरी टीवी

सोलन से लापता युवक और 3 वर्षीय बेटा बरामद, यूपी के बहराइच में मिला सुराग

सोलन, मदन शर्मा 16 नवंबर 2025

Advertisement

पुलिस थाना सदर सोलन ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए नेपाल मूल के एक युवक और उसके 3 वर्षीय बेटे को तलाश कर बरामद कर लिया है। दोनों बीते 6 नवंबर से लापता थे और उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट 7 नवंबर को दर्ज हुई थी।

Advertisement

पुलिस के अनुसार, श्रीमती पूनम निवासी नेपाल, हाल टैंक रोड सोलन ने शिकायत दी थी कि उनके पति चांद (28 वर्ष) बिना बताए घर से चले गए थे और साथ में उनका 3 वर्षीय बेटा सारांश भी था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने सभी थानों, चौकियों और पड़ोसी राज्यों को सूचना जारी कर दी थी।

Advertisement

तकनीकी जांच और साक्ष्यों के विश्लेषण के आधार पर पुलिस टीम को युवक की लोकेशन नेपाल बॉर्डर के पास मिली। इसके बाद पुलिस थाना सदर सोलन की टीम कार्रवाई में जुटी और 16 नवंबर 2025 को यूपी के बहराइच जिले के रूपेडिया क्षेत्र से दोनों को सुरक्षित बरामद कर लिया।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000