रिवॉल्वर की नोक पर छात्रों का अपहरण, आरोपी सुमित सूद रिमांड पर – भारत केसरी टीवी

रिवॉल्वर की नोक पर छात्रों का अपहरण, आरोपी सुमित सूद रिमांड पर

शिमला मदन शर्मा 11 अगस्त

Advertisement

शिमला के बिशप कॉटन स्कूल के तीन छात्रों के अपहरण मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोपी सुमित सूद ने पहले बच्चों को लिफ्ट दी और फिर रिवॉल्वर की नोक पर डराकर उनका अपहरण कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि बच्चों को रास्ते का पता न चल सके, इसके लिए आरोपी ने उनसे एक-दूसरे की आंखों पर टेप लगवा दी थी।

Advertisement

पुलिस जांच में यह भी पता चला कि आरोपी बिना मोबाइल फोन के आया था और अपनी गाड़ी की नंबर प्लेट बदल दी थी। स्कूल गेट के पास गाड़ी खड़ी कर बच्चों को बिशप कॉटन से खलीणी, संजौली बाईपास होते हुए कुफरी ले जाया गया। वहां पिस्टल दिखाकर बच्चों को और डराया गया और फिर उन्हें अपने घर कोकुनाला ले जाकर तीसरी मंजिल के कमरे में बंद कर दिया।

Advertisement

आरोपी ने बच्चों को पिज्जा खिलाकर उनके घर वालों के फोन नंबर लिए। पुलिस ने बच्चों को सुरक्षित बरामद किया। एसएसपी शिमला संजीव गांधी ने बताया कि सभी बच्चों को सुरक्षित निकालने में पुलिस टीम ने अहम भूमिका निभाई। सोमवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस उससे आगे की पूछताछ कर रही है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000