*25 मई को धर्मशाला में गरजेंगे अमित शाह* – भारत केसरी टीवी

*25 मई को धर्मशाला में गरजेंगे अमित शाह*

*धर्मशाला, मदन शर्मा 23 मई :*

Advertisement

कांगड़ा-चम्बा संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रभारी एवं सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार ने प्रेस को जारी एक ब्यान में कहा कि 25 मई शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पुलिस मैदान में प्रातः 11 बजे एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होनें कहा कि इस रैली को लेकर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं व जनता में भारी जोश है। रैली के सफल आयोजन को लेकर सभी तैयारियों को शुरु कर दिया गया है। विपिन परमार ने कहा कि चुनावों को लेकर जनता में भाजपा के प्रति लहर दौड़ गई है। भाजपा प्रदेश की चारों लोकसभा व 6 विधान सभा सीटों पर भारी बहुमतों से अपनी जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि वे दिन दूर नहीं जब 400 सीटें पार कर केंद्र व प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी तथा नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधान मंत्री बनेंगे।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000