लोकसभा चुनाव में उपयोग की जाने वाली ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की दूसरी रैंडमाइजेशन संपन्न सामान्य पर्यवेक्षक विनीत नंदनवार की अध्यक्षता में ईएमएस 2.0 सॉफ्टवेयर का उपयोग करके की गई रैंडमाइजेशन – भारत केसरी टीवी

लोकसभा चुनाव में उपयोग की जाने वाली ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की दूसरी रैंडमाइजेशन संपन्न सामान्य पर्यवेक्षक विनीत नंदनवार की अध्यक्षता में ईएमएस 2.0 सॉफ्टवेयर का उपयोग करके की गई रैंडमाइजेशन

ब्राह्मू राम मुख्य सम्बादाता मंडी, 19 मई। 24
मंडी संसदीय क्षेत्र में लोकसभा आम चुनाव-2024 में उपयोग की जाने वाली ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की दूसरी रैंडमाइजेशन सामान्य पर्यवेक्षक विनीत नंदनवार की अध्यक्षता में ईएमएस 2.0 सॉफ्टवेयर का उपयोग करके दूसरा रैंडमाइजेशन की प्रक्रिया पूरी हो गई। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी की ओर से करण वीर, कांग्रेस प्रत्याशी की ओर से संजय शर्मा, बसपा प्रत्याशी की ओर से नरेन्द्र कुमार, हिमाचल जनता पार्टी प्रत्याशी की ओर से महेश सैनी, आजाद प्रत्याशी की ओर से आदित्य प्रताप सिंह उपस्थित रहे। रैंडमाइजेशन उपायुक्त कार्यालय के वीसी रूम में की गई।
रैंडमाइजेशन से पहले उम्मीदवारों के प्राधिकृत व्यक्तियों को रैंडमाइजेशन प्रक्रिया के बारे अवगत करवाया गया। रैंडमाइजेशन के उपरांत प्रत्याशियों के प्राधिकृत व्यक्तियों को ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की सूची प्रदान कर दी गई। रैंडमाइजेशन के उपरांत अब यह तय हुआ है कि कौन सी मशीन किस बूथ को भेजी जानी है। पहली रैंडमाइजेशन में केवल यह तय हुआ था कि किस विधानसभा में कौन सी मशीन भेजी जाएगी। निर्वाचन अधिकारी मंडी संसदीय क्षेत्र अपूर्व देवगन ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश निर्देशों के अनुसार ईवीएम और वीवीपैट मशीनों का दूसरा रैंडमाइजेशन किया गया। मंडी संसदीय क्षेत्र की 17 विधानसभाओं में 2213 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। अब सूची के अनुसार ही इन पोलिंग बूथों पर ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को भेजा जाएगा। रैंडमाइजेशन के दौरान ही कुछ मशीनें रिजर्व रखी गई हैं ताकि किसी मशीन में अगर तकनीकी खराबी आ जाए तो उसे रिजर्व मशीन से बदला जा सके। इसके अतिरिक्त कुछ मशीनों को प्रशिक्षण के लिए आवंटित किया गया है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000