गरीब परिवारों की सेवा ही मोदी की गारंटी,पिछले दस सालों में मोदी सरकार ने किया देश का चौतरफा विकास : बिंदल – भारत केसरी टीवी

गरीब परिवारों की सेवा ही मोदी की गारंटी,पिछले दस सालों में मोदी सरकार ने किया देश का चौतरफा विकास : बिंदल

शिमला ब्यूरो सुभाष शर्मा 19/05/2024

Advertisement

इस बार नहीं कर पाएगी कांग्रेस 50 सीटों का भी आंकड़ा पार : डॉ राजीव बिंदल

Advertisement

शिमला : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि देश ने पिछले दस से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चौतरफा विकास किया है। पिछले एक दशक में गरीब कल्याण करते हुऐ देश भर में करोड़ों लोग गरीबी से बाहर निकले हैं इसका। श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। उन्होंने कहा आज मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत आज विकास की नित नई गाथाएं लिखता जा रहा है।

Advertisement

प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पर वार करते हुऐ कहा कि कांग्रेस की मंशा सिर्फ अपने परिवार वालों की चिंता व नियत में मात्र भ्रष्टाचार है उन्होंने तंज कसते हुई कहा राहुल जी, बताइए आपने रायबरेली के लिए क्या किया? प्रधानमंत्री मोदी ने दस वर्ष में यूपी के विकास के लिए 18,55,000 करोड़ रुपये भेजे हैं। राहुल गांधी हिसाब लेकर आना कि मनमोहन सिंह की सरकार थी तो उत्तर प्रदेश को क्या दिया गया था? सिर्फ चार लाख करोड़ दिए थे। अमेठी और रायबरेली के लोग वर्षों से गांधी परिवार को अपना नेता मान रहे हैं, लेकिन उन्होंने कभी इन्हें अपना नहीं माना है। प्रियंका गांधी कहती हैं कि रायबरेली व अमेठी मेरे परिवार की सीट है। सीट किसी परिवार की नहीं है। दोनों जिलों के गरीब व युवाओं की सीट है। जो यहां के लोग चाहेंगे, वही संसद में जाएगा ये लोग वोट लेकर सरकार में आते हैं और सौगात उनको बांटते हैं, जो उनके लिए बोट जिहाद करते हैं। कांग्रेस कह रही सबकी संपत्ति की जांच कराएंगे। एक हिस्सा वोट जिहाद वालों को दे देंगे।

Advertisement

बिंदल ने कहा कि हिमाचल की जनता ने मन बना लिया है की हिमाचल की चारों की चारों भाजपा की जीता कर पुनः एक बार केंद्र में मोदी जी के नेतृत्व में मजबूत सरकार बनानी है साथ ही 6 विधानसभा सीटें जीत कर पुनः प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनने जा रही है ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000