नामांकन पत्रों की जांच के बाद चारों संसदीय क्षेत्रों में 40 और विधानसभा क्षेत्रों में 25 नामांकन पत्र पाए वैध । – भारत केसरी टीवी

नामांकन पत्रों की जांच के बाद चारों संसदीय क्षेत्रों में 40 और विधानसभा क्षेत्रों में 25 नामांकन पत्र पाए वैध ।

शिमला मदन शर्मा 15 मई, 2024

चारों संसदीय क्षेत्रों में लोकसभा चुनाव के लिए प्राप्त कुल 80 नामांकन पत्रों में से, जिनमें 51 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए थे, जांच के बाद उम्मीदवारों द्वारा दाखिल किए गए 40 नामांकन पत्र वैध पाए गए। राज्य चुनाव विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के लिए 23 नामांकन पत्र प्राप्त हुए, इसके बाद मंडी में 22, हमीरपुर में 20 और शिमला संसदीय क्षेत्र में 15 नामांकन पत्र प्राप्त हुए और आज की तिथि तक जांच के बाद कांगड़ा में 11, मंडी में 10, हमीरपुर में 12 और शिमला संसदीय क्षेत्र में 7 उम्मीदवारों के नामांकन वैध पाए गए। कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में बहुजन समाज पार्टी के विजय कुमार, कांग्रेस के आशीष बुटेल (दोनों स्थानापन्न) और संजय कुमार राणा, एक निर्दलीय उम्मीदवार के नामांकन पत्र अमान्य और खारिज किए गए। इसी तरह, मंडी विधानसभा क्षेत्र में सुंदर सिंह ठाकुर कांग्रेस, गोविंद सिंह ठाकुर भाजपा (स्थानापन्न उम्मीदवार), लायक राम नेगी और सुख राम, दोनों निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन पत्र खारिज किए गए। हमीरपुर में रतन चंद कटोच बसपा, अंजना देवी कांग्रेस, वीरेंद्र कंवर भाजपा (सभी स्थानापन्न उम्मीदवार) के नामांकन पत्र अमान्य पाए गए। शिमला में स्थानापन्न उम्मीदवार के रूप में रीना कश्यप भाजपा का नामांकन पत्र अमान्य पाया गया। इसी तरह, छह विधानसभा क्षेत्रों (एसी) में उपचुनाव के लिए कुल 35 नामांकन पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 33 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए। धर्मशाला, लाहौल-स्पीति और कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्रों में कुल पांच-पांच नामांकन पत्र प्राप्त हुए, जबकि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में नौ, गगरेट में आठ और बड़सर में तीन नामांकन पत्र प्राप्त हुए। जांच के बाद 25 नामांकन वैध पाए गए, जिनमें धर्मशाला में चार, लाहौल-स्पीति और बड़सर में तीन-तीन, सुजानपुर में आठ और गगरेट में सात नामांकन शामिल हैं। धर्मशाला में कांग्रेस के सुरेश कुमार का नामांकन फार्म खारिज किया गया, लाहौल-स्पीति में कांग्रेस के अनिल कुमार का फार्म अवैध पाया गया, गगरेट में कांग्रेस की कवरिंग उम्मीदवार रेणु कालिया का नामांकन फार्म जांच के बाद खारिज कर दिया गया। सुजानपुर और बड़सर में सभी नामांकन पत्र सही पाए गए। हालांकि, उन्होंने बताया कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में एक उम्मीदवार के नामांकन पर आपत्ति जताए जाने के कारण जांच कल तक स्थगित कर दी गई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000