भाजपा की विजय का जनादेश होगा ऐतिहासिक: अनुराग ठाकुर हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र की जनता का अटूट विश्वास व आशीर्वाद ही मेरी पूँजी: अनुराग ठाकुर – भारत केसरी टीवी

भाजपा की विजय का जनादेश होगा ऐतिहासिक: अनुराग ठाकुर हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र की जनता का अटूट विश्वास व आशीर्वाद ही मेरी पूँजी: अनुराग ठाकुर

13 मई 2024, हिमाचल प्रदेश ब्यूरो सुभाष शर्मा

Advertisement

मोदी जी को फिर पीएम बनाने के लिए हमीरपुर लोकसभा में फिर खिलेगा कमल: अनुराग ठाकुर

Advertisement

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज हमीरपुर के जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में पहुंच कर सादे एवं गरिमामय माहौल में नामांकन भरा, उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल और पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर, भाजपा ज़िला अध्यक्ष श्री देशराज शर्मा, सुजानपुर मण्डल अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष श्री जोगिंदर सिंह भी मौजूद थे। पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कवरिंग कैंडिडेट के तौर पर अपना नामांकन भरा। हालांकि अनुराग ठाकुर शनिवार को विजय संकल्प यात्रा के माध्यम से पूरे लोकसभा क्षेत्र की एक विशाल रैली आयोजित की थी इस अभूतपूर्व रैली में 25 हज़ार से ज़्यादा लोगों भाग लिया था और आज नामांकन के अवसर पर बहुत कम लोग अपेक्षित थे पर इसके वावजूद इस अवसर पर भी अनुराग ठाकुर के हजारों समर्थकों ने जिला उपायुक्त कार्यालय के बाहर पहुंचकर अनुराग ठाकुर को अपनी शुभकामनाएँ दीं।

Advertisement

श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ आज हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप नामांकन दाखिल किया। हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र की जनता का विश्वास व आशीर्वाद सदा ही भाजपा के साथ रहा है। मैं आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी, माननीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी व पार्टी का आभारी हूँ कि उन्होंने मुझे फिर से यहाँ की जनता की सेवा करने के लिए अवसर दिया है। हर बार हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की सम्मानित जनता ने विजय के अंतर को बड़ा किया है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि मोदी जी को फिर प्रधानमंत्री बनाने के लिए यहाँ फिर कमल खिलाने के लिए जनादेश ऐतिहासिक होगा। मिशन 400 पार में हिमाचल फिर चारों सीटें बड़े अन्तर से जिता का मोदी जी को पीएम बनाने में अपनी भूमिका सुनिश्चित करेगा”

Advertisement

नामंकन के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि चुनाव मुद्धों पर लड़ा जाता है न कि यह देखकर कि सामने वाला कौन है। हमारे गिनाने के लिए अनेकों उपलब्ध्यिां हैं, जिन्हें लेकर हम जनता के बीच जा रहे हैं। चुनावी अभियान में युवा, महिलाएँ, बुजुर्ग, बच्चे सबका भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है। भारतीय जनता पार्टी के पास विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता हैं, जिनकी अपनी विश्वसनीयता है।

श्री अनुराग ठाकुर ने कहा “ प्रदेश की सरकार अपने 15 महीने में अपनी झूठी गारण्टियाँ को पूरा नहीं कर पाई है। 15 महीने से महिलाओं को 15 सौ रूपए नहीं मिल पाए, एक एक महिला का 84 हजार रूपए का नुक़सान हो चुका है। काँगड़े ने युवाओं, महिलाओं को ठगा है और फिर एक बार फॉर्म भरवाने निकल पड़े हैं। जिस पार्टी की अपनी कोई विश्वसनीयता नहीं है, अपनी गारंटी नहीं है वो झूठी गारण्टियाँ देती फिर रही है। देश को भरोसा सिर्फ़ मोदी की गारंटी पर है क्योंकि मोदी की गारंटी, गारंटी पूरा होने की गारंटी है। कांग्रेस 40 सीटों के लिए संघर्ष कर रही है जबकि बीजेपी 400 से ज़्यादा सीटें जीतने जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000