लोकतंत्र के महापर्व में सभी मतदाताओं की भागीदारी महत्वपूर्ण – यादविंदर पाल – भारत केसरी टीवी

लोकतंत्र के महापर्व में सभी मतदाताओं की भागीदारी महत्वपूर्ण – यादविंदर पाल

सोलन ब्यूरो सुभाष शर्मा दिनांक 03.05.2024

Advertisement

सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के तहत आज उपमंडलाधिकारी कार्यालय अर्की में सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी (ना.) यादविंदर पाल की अध्यक्षता में भूतपूर्व सैनिकों के साथ बैठक आयोजित की गई।
यादविंदर पाल ने लोकसभा चुनाव-2024 में अर्की क्षेत्र के मतदाताओं से मतदान में सक्रिय भागीदारी लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी मतदाताओं की भागीदारी आवश्यक है।
भूतपूर्व सैनिक लीग अर्की के अध्यक्ष सब मेजर मोहन लाल शर्मा ने सभी मतदाताओं से लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान में अवश्य भाग लेने की अपील की।
इस अवसर पर अध्यक्ष ई.एस.एम. अर्की कैप्टन पदम देव ठाकुर ने वीडियो संदेश के माध्यम से अर्की विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से मतदान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में वोट मतदाताओं की आवाज बनने की ताकत है इसलिए प्रथम जून, 2024 को मतदान केंद्र जाकर अपने मत का प्रयोग अवश्य करें।
इस अवसर पर स्वीप नोडल अधिकारी प्रो. यशपाल शर्मा, डॉ. हेमराज सूर्य, प्रो. योगेश कुमार, कानूनगो निर्वाचन कुलदीप मेहता, एक्स सर्विसमैन लीग अर्की के उपाध्यक्ष कैप्टन प्रेमचंद चौहान, सहित एक्स सर्विसमैन लीग अर्की के सब मेजर मस्त राम वर्मा, सब मेजर बलदेव सहगल, सब मेजर भूपाल सिंह नायाब, सब मेजर गोपाल सिंह तथा सब चमन लाल उपस्थित थे।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000