सनेल में मलबे की चपेट में आया एक वाहन, दो लोगों की हुई दुखद मृत्यु – भारत केसरी टीवी

सनेल में मलबे की चपेट में आया एक वाहन, दो लोगों की हुई दुखद मृत्यु

शिमला, ब्यूरो सुभाष शर्मा 28 अप्रैल, 2024

Advertisement

प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मलबे में दबी गाड़ी और मृतकों को निकाला

Advertisement

बाधित एनएच 707 को यातायात के लिए खोला, मृतकों के परिजनों प्रदान की फौरी राहत

Advertisement

हिमाचल और उत्तराखंड की सीमा के समीप जुब्बल उपमंडल के तहत आज सनेल में एक दुखद हादसा पेश आया जहाँ राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर दोपहर 12:10 के करीब भारी मलबा सड़क पर आ गया जिसकी चपेट में आने के कारण दो व्यक्तियों की दुखद मृत्यु हो गई।
उपमंडल दंडाधिकारी जुब्बल राजीव संख्यान ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही वह स्वयं, तहसीलदार जुब्बल गुरमीत नेगी, डीएसपी रोहड़ू रविंदर नेगी,एसएचओ जुब्बल चेतन चौहान, होम गार्ड के जवान, डॉक्टरों की टीम एम्बुलेंस सहित मौके पर पहुँच गए थे। इसके अतिरिक्त, मौके की नजाकत को देखते हुए 05 एम्बुलेंस और फायर टेंडर की मौके पर बुलाए गए थे। उन्होंने बताया कि अचानक हुए भारी भूसखलन की चपेट में एक गाड़ी बोलेरो नंबर HP10B 2308 आ गयी जिसके कारण सतीश कुमार गाँव धारा तहसील रोहड़ू और बिशम्बर शर्मा गाँव पलकन तहसील रोहड़ू की मौक़े पर ही मृत्यु हो गयी।
उन्होंने बताया कि मृतकों के परिवारजनों को फौरी राहत के रूप में 15000-15000 रुपये की राशि प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग कुछ देर के लिए बाधित हुआ था जिसे अब यातायात के लिए खोल दिया गया है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000