उपायुक्त ने किया चम्याणा के नजदीक एनएचएआई की डंपिंग साइट का निरीक्षण – भारत केसरी टीवी

उपायुक्त ने किया चम्याणा के नजदीक एनएचएआई की डंपिंग साइट का निरीक्षण

शिमला, ब्यूरो सुभाष शर्मा 26 अप्रैल, 2024

Advertisement

शिमला 26 अप्रैल – उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने आज चम्याणा के नजदीक शुराला में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की डंपिंग साइट का निरीक्षण किया।
उल्लेखनीय है कि क्षेत्र में डंपिंग साइट को लेकर ग्रामीणों द्वारा विभिन्न समस्याओं का सामना किए जाने की शिकायतें प्राप्त हो रही थी जिस पर संज्ञान लेते हुए उपायुक्त ने आज राजस्व अधिकारियों के साथ डंपिंग साइट का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने उपायुक्त को विस्तारपूर्वक क्षेत्र में आ रही समस्याओं से अवगत करवाया। उपायुक्त ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को उनका त्वरित निवारण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने उपमण्डल दण्डाधिकारी शिमला ग्रामीण कविता ठाकुर, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों तथा अन्य राजस्व अधिकारियों को डंपिंग साइट मामले की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए ताकि इस दिशा में जल्द ही निर्णय लिया जा सके।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000