*भ्रष्टाचार पर भारी पड़ा प्रधानमंत्री मोदी का स्वर्णीम युग : भाजपा* *60 वर्ष कुशासन के और 10 वर्ष सुशासन के : अविनाश राय खन्ना* – भारत केसरी टीवी

*भ्रष्टाचार पर भारी पड़ा प्रधानमंत्री मोदी का स्वर्णीम युग : भाजपा* *60 वर्ष कुशासन के और 10 वर्ष सुशासन के : अविनाश राय खन्ना*

शिमला ब्यूरो सुभाष शर्मा 27/04/2024

Advertisement

,
*भारत की अर्थव्यवस्था वैश्विक स्तर पर 10वें पायदान से 5वें पायदान पर पहुंची : राजीव भारद्वाज*

Advertisement

*कांगड़ा,* भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने फतेहपुर पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भाग लिया उन्होंने कहा की कांग्रेस के कार्यकाल में भारत भ्रष्टाचार के लिए जाना जाता था और पीएम मोदी के कार्यकाल में भारत जन कल्याणकारी योजनाओं के लिए जाना जाता है।

Advertisement

उन्होंने कहा की जब हम 2014 में आए थे, तो हम वैश्विक अर्थव्यवस्था में 10वें नंबर पर थे और आज 140 करोड़ देशवासियों का पुरुषार्थ रंग लाया है कि हम विश्व की अर्थव्यवस्था में 5वें नंबर पर पहुंच चुके हैं। देश भ्रष्टाचार के राक्षस की जद में था। लाखों करोड़ के घोटाले अर्थव्यवस्था को डांवाडोल किए हुए थे। उन्होंने कहा पहले स्थानीय निकायों को केंद्र सरकार 70 हजार करोड़ देती थी, आज वो 3 लाख करोड़ से भी ज्यादा जा रहा है। आज केंद्र किसानों को दस लाख करोड़ की यूरिया सब्सिडी दे रही है। खन्ना ने कहा, जो यूरिया के बैग दुनिया के कुछ बाजारों में 3 हजार में बिकते हैं, वो यूरिया का बैग हमारे किसानों को 300 में मिले और इसलिए देश की सरकार 10 लाख करोड़ रुपया किसानों को यूरिया में सब्सिडी दे रही है।

Advertisement

उन्होंने कहा की कांग्रेस के 60 वर्षों के कुशासन के बाद मोदी जी के 10 वर्षों का यह सुशासन देश के लिए बेहद जरूरी था। कांग्रेस के भय, भ्रम और भ्रष्टाचार की राजनीति को मोदी जी ने सेवा, सुशासन और जनकल्याण में परिवर्तित कर दिया है। इंडी एलायंस के लोग देश को जाति, धर्म, क्षेत्र और भाषा के नाम पर बांटने वाले और हम जोड़ने वाले हैं। उन्होंने कहा की मोदी जी ने सदैव हिमाचल प्रदेश को अपना दूसरा घर माना है। हिमाचल प्रदेश का विकास उनकी प्राथमिकताओं में हमेशा शीर्ष पर रहा है इसीलिए एक छोटे पहाड़ी राज्य को पिछले 10 वर्षों में उन्होंने इतना दिया है जिसकी पहले कभी कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। रेल हो, सड़क हो या हवाई साधन तीनों में हिमाचल प्रदेश आज बेहद उन्नत है।

भाजपा के प्रत्याशी राजीव भारद्वाज ने कहा की चालू वित्त वर्ष में 6.6 से 7.1 रहेगी भारत की जी.डी.पी. वृद्धि। डेलॉयट इंडिया ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 में भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जी.डी.पी.) की वृद्धि दर 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है। निर्यात में तेजी और पूंजी प्रवाह इसमें मुख्य कारक रहेंगे।डेलॉयट ने भारत की आर्थिक परिदृश्य पर अपनी रिपोर्ट में कहा कि मध्यम आय वर्ग की तेज वृद्धि से क्रय शक्ति बढ़ी है। यह केवल इसलिए संभव है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस प्रकार से देश को सशक्त बनाया है उससे देश की आर्थिक संबल प्राप्त हुआ है।

कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी राजीव भारद्वाज, राज्य सभा सांसद इंदु गोस्वामी, पूर्व मंत्री राकेश पठनीया उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000