हिमाचल में 3 दिसंबर से बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश-बर्फबारी के आसार – भारत केसरी टीवी

हिमाचल में 3 दिसंबर से बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश-बर्फबारी के आसार

मदन शर्मा

Advertisement

 

Advertisement

निचले इलाकों में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी

Advertisement

प्रदेश में दिसंबर के पहले सप्ताह में मौसम के करवट बदलने के आसार नजर आ रहे हैं। राज्य के पहाड़ी इलाकों में इस दौरान बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार तीन और चार दिसंबर को राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इस दौरान शिमला और मनाली में भी सीजन की पहली बर्फबारी होने के आसार हैं। लंबे समय से बारिश और बर्फबारी का इंतजार कर रहे लोगों और पर्यटकों के लिए यह अच्छी खबर है। हालांकि, मौसम विभाग ने फिलहाल बारिश और बर्फबारी को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की है। मौसम विभाग के अनुसार तीन दिसंबर को प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

Advertisement

चार दिसंबर को इसका दायरा बढऩे की संभावना है। इस दिन उच्च पर्वतीय क्षेत्रों के साथ मध्यवर्ती इलाकों में भी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। शिमला और मनाली में भी इसी दौरान बर्फ गिरने की संभावना जताई गई है। दूसरी ओर प्रदेश के निचले और मैदानी इलाकों में तीन और चार दिसंबर को मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना के बीच प्रदेश के मैदानी इलाकों में घने कोहरे का असर बना हुआ है। मौसम विभाग ने 29 नवंबर से दो दिसंबर तक लगातार चार दिनों के लिए राज्य के अधिकांश निचले इलाकों में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। बिलासपुर जिले में भाखड़ा बांध जलाशय के आसपास के क्षेत्रों, मंडी जिले की बल्ह घाटी और हमीरपुर जिले के सुजानपुर टिहरा सहित आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाने की आशंका है। मौसम विभाग की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान लाहुल-स्पीति के ताबो में माइनस 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुकुमसेरी में माइनस 3.5 डिग्री सेल्सियस और केलंग में माइनस 1.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। अन्य शहरों में सेओबाग में 2.5 डिग्री सेल्सियस, बजौरा में 2.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

नवंबर में सामान्य से 82 फीसदी कम हुई बारिश

प्रदेश में नवंबर के दौरान बारिश की स्थिति भी बेहद खराब रही है। इस महीने सामान्य से 82 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। बारिश की कमी के चलते लंबे समय से मौसम शुष्क बना हुआ है। ऐसे में दिसंबर के पहले सप्ताह में पहाड़ी क्षेत्रों में संभावित बारिश और बर्फबारी से मौसम में बदलाव की उम्मीद है। उधर, प्रदेश के जनजातीय और ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। लाहुल-स्पीति, किन्नौर और कुल्लू के ऊंचे क्षेत्रों में तापमान शून्य से नीचे पहुंचने के कारण झीलों, झरनों और नालों का पानी जम गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000