खेलो हिमाचल के तहत 15 दिसंबर से धर्मशाला में होंगी उपमण्डल स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं: मोहित रत्न – भारत केसरी टीवी

खेलो हिमाचल के तहत 15 दिसंबर से धर्मशाला में होंगी उपमण्डल स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं: मोहित रत्न

मदन शर्मा

Advertisement

 

Advertisement

उपमण्डल स्तर के विजेता को 51 हजार, राज्य स्तर पर मिलेंगे 31 लाख रुपये

Advertisement

धर्मशाला,  प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने, युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने तथा उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने के उद्देश्य से खेलो हिमाचल अभियान के तहत 15 दिसंबर से धर्मशाला में उपमण्डल स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन को लेकर शनिवार को एसडीएम धर्मशाला मोहित रत्न की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

Advertisement

एसडीएम मोहित रत्न ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा खेलो हिमाचल अभियान के माध्यम से युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने के साथ-साथ चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा प्रदान करने और स्थानीय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध करवाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताओं में क्रिकेट, कबड्डी, वॉलीबाल, हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, कुश्ती, रस्साकशी तथा बास्केटबॉल सहित कुल 10 खेल स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। इनमें 15 से 30 वर्ष आयु वर्ग के महिला एवं पुरुष खिलाड़ी भाग ले सकेंगे।

उन्होंने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी प्रतियोगिताओं के लिए ऑनलाइन पोर्टल https://khelohimachal.hp.gov.in/ अथवा क्यूआर कोड स्कैन करके आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने जानकारी दी कि अब तक विभिन्न खेल स्पर्धाओं में कुल 608 टीमों ने पंजीकरण करवा चुकी हैं। उन्होंने ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक भाग लेने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। साथ ही महिला मंडलों को भी विशेष रूप से रस्साकशी प्रतियोगिता में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रोत्साहित करने को कहा।

*विजेताओं को मिलेंगे आकर्षक नकद पुरस्कार*

एसडीएम ने बताया कि प्रतियोगिताओं के विभिन्न चरणों में विजेता प्रतिभागियों एवं टीमों को आकर्षक नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। उपमण्डल स्तर पर प्रथम पुरस्कार के रूप में 51 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 41 हजार रुपये तथा तृतीय पुरस्कार 31 हजार रुपये दिए जाएंगे। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम विजेता को दो लाख रुपये, द्वितीय विजेता को डेढ़ लाख रुपये तथा तृतीय विजेता को एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। इसी प्रकार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता को 31 लाख रुपये, द्वितीय स्थान पर रहने वाले को 15 लाख रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 10 लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि दी जाएगी।

एसडीएम ने सभी संबंधित विभागों से आपसी समन्वय के साथ आयोजन की तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने तथा अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित बनाने का आह्वान किया।

बैठक में डीएसपी निशा कुमारी, डॉ. उदित चौधरी, खेल विभाग से सुरेन्द्र मोहन व विवेक हंस, तहसीलदार राहुल व शिक्षा विभाग से बलविन्द्र सिंह राणा ने भाग लिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000