2027 में आसमान में दिखेंगे पांच ग्रहण, दो बार दिन में छाएगा अंधेरा; जानें पूरी डिटेल – भारत केसरी टीवी

2027 में आसमान में दिखेंगे पांच ग्रहण, दो बार दिन में छाएगा अंधेरा; जानें पूरी डिटेल

मदन शर्मा

Advertisement

 

Advertisement

नया साल 2027 खगोलीय घटनाओं के लिहाज से बेहद खास रहने वाला है। इस साल आसमान में एक-दो नहीं, बल्कि कुल पांच ग्रहण देखने को मिलेंगे। इनमें दो सूर्य ग्रहण और तीन चंद्र ग्रहण शामिल हैं। सालभर होने वाली इन खगोलीय घटनाओं को लेकर खगोल विज्ञान में दिलचस्पी रखने वालों के लिए खास उत्साह रहेगा। आइए जानते हैं कि 2027 में कब-कब लगेंगे सूर्य और चंद्र ग्रहण और कौन-सी तारीखें रहेंगी खास

Advertisement

फरवरी में लगेंगे दो ग्रहण

Advertisement

साल 2027 का पहला ग्रहण 6 फरवरी को लगने जा रहा है। यह एक वलयकार सूर्य ग्रहण होगा। इस दौरान चंद्रमा सूर्य के सामने आ जाएगा, लेकिन उसे पूरी तरह ढक नहीं पाएगा। इसके कारण सूर्य के चारों और चमकदार अंगूठी जैसी आकृति दिखाई देगी, जिसे रिंग ऑफ फायर कहा जाता है। हालंकि यह सूर्यग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।

फरवरी 2027 में ही दूसरा ग्रहण देखने को मिलेगा। यह एक चंद्रग्रहण होगा जो 21 तारीख को लगेगा। यह उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा। इसमें चंद्रमा पृथ्वी की बाहरी छाया से होकर गुजरता है, जिससे उसकी चमक थोड़ी कम हो जाती है। पूर्ण चंद्र ग्रहण की तरह इसमें चंद्रमा लाल या गहरा नहीं दिखाई देगा।

जुलाई में लगेगा तीसरा ग्रहण

साल 2027 का तीसरा ग्रहण 18 जुलाई को लगेगा। यह भी एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा। इस दौरान चंद्रमा पर पृथ्वी की हल्की छाया पड़ेगी। इसकी वजह से उसकी चमक में मामूली बदलाव आएगा।

अगस्त में लगेंगे दो ग्रहण

अगस्त 2027 में दो ग्रहण लगेंगे। इनमें से पहला ग्रहण 2 अगस्त को लगेगा। यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। इस दौरान चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह ढक लेगा और जिन क्षेत्रों में पूर्ण ग्रहण दिखाई देगा, वहां कुछ समय के लिए दिन में अंधेरा छा जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000