ऊना मे धार्मिक प्रतीक पहनने के चलते पटवारी भर्ती परीक्षा में बैठने से रोका, अभ्यर्थी ने वीडियो जारी कर सुनाई आपबीती’ – भारत केसरी टीवी

ऊना मे धार्मिक प्रतीक पहनने के चलते पटवारी भर्ती परीक्षा में बैठने से रोका, अभ्यर्थी ने वीडियो जारी कर सुनाई आपबीती’

मदन शर्मा

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश में आयोजित पटवारी भर्ती परीक्षा के दौरान धार्मिक प्रतीक (कृपाण) धारण करने के चलते एक और अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश न मिलने का मामला सामने आया है। ऊना जिले की रहने वाली जसविंदर कौर को कृपाण न उतारने के कारण परीक्षा में बैठने से रोक दिया गया। परीक्षा से वंचित रहने के बाद निराश अभ्यर्थी ने वीडियो जारी कर अपनी आपबीती सांझा की है और प्रदेश सरकार से मामले में हस्तक्षेप करने की गुहार लगाई है। वहीं, अब इस प्रकरण में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने भी कड़ा ऐतराज जताया है।

Advertisement

पीड़िता जसविंदर कौर ने जारी वीडियो में बताया कि उन्होंने अमृत छका हुआ है और अपनी धार्मिक मर्यादा के चलते वह धार्मिक प्रतीकों को शरीर से अलग नहीं कर सकतीं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न परीक्षाओं के दौरान उन्हें आज तक कभी इस तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा, लेकिन हिमाचल प्रदेश की पटवारी भर्ती परीक्षा में उन्हें इस स्थिति से गुजरना पड़ा है। जसविंदर कौर ने प्रदेश सरकार से आग्रह किया है कि मामले का संज्ञान लेकर ऐसा समाधान निकाला जाए, जिससे किसी भी अभ्यर्थी की धार्मिक आस्था और उसके भविष्य के बीच टकराव की स्थिति पैदा न हो। उन्होंने सरकार से उन्हें पटवारी परीक्षा में बैठने का अवसर प्रदान करने की मांग की है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000