स्थानीय निधि लेखा समिति की जिला शिमला से संबंधित बैठक आयोजित – भारत केसरी टीवी

स्थानीय निधि लेखा समिति की जिला शिमला से संबंधित बैठक आयोजित

मदन शर्मा

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश विधानसभा स्थानीय निधि लेखा समिति की जिला शिमला से संबंधित बैठक आज यहां बचत भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता स्थानीय निधि लेखा समिति के सभापति संजय रत्न की। इस दौरान समिति के सदस्य राकेश जम्वाल, कुलदीप सिंह राठौर, मलेंद्र राजन और विवेक शर्मा उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त, बैठक में विधायक चौपाल बलबीर वर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Advertisement

 

Advertisement

वर्ष 2000 से पूर्व के 1 लाख से कम वाले ऑडिट पैरा जाएंगे बट्टे खाते में

पंचायत विभाग में पिछले कई वर्षों से ऑडिट पैरा को समायोजित करवाने में देरी को लेकर समिति ने कड़ी चिंता जाहिर की। पंचायत विभाग के तहत जिला के विभिन्न ब्लॉक में करीब 4700 ऑडिट पैरा लगे है। वर्ष 2000 से पूर्व 1 लाख रुपए से कम के ऑडिट पैरा को ऑडिट विभाग से अनुमति लेकर बट्टे खाते में डालने के निर्देश समिति ने दिए। इसके साथ वर्ष 2000 से लेकर अभी तक के ऑडिट पैरा को अगले तीन महीनों में समायोजित करवाने के निर्देश दिए। अगर तीन महीनों के भीतर ऑडिट पैरा सेटल करवाने को लेकर कोई कार्रवाई नहीं किया गई तो सम्बंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। इसी प्रकार, शहरी स्थानीय निकाय में भी 1999 तक के एक लाख रुपए से कम के ऑडिट पेरा को बट्टे खाते में डालने के निर्देश दिए। सभापति ने निर्देश दिए कि शहरी स्थानीय निकाय की पेंशन, रिटायरमेंट के वित्तीय लाभ राज्य कोषागार के माध्यम से जारी करने की अनुशंसा की जाएगी। अभी तक सेवानिवृति के पश्चात यह सारे लाभ स्थानीय निकाय अपने स्तर पर जारी कर रहे थे।

 

अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी

स्थानीय निधि लेखा समिति की बैठक में विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष अनुपस्थित पाए गए। कई अधिकारियों ने अपने से निचले स्तर के अधिकारियों को बैठक में भेजा हुआ था। इस पर समिति ने कड़ा रुख अपनाते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में जो एक्सईएन बैठक नदारद रहे उनसे स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। इसके साथ लोक निर्माण विभाग जिला शिमला के सभी एक्सईएन को अपने विभाग के सचिव सहित विधानसभा की बैठक में उपस्थित होकर इस बैठक में अनुपस्थित होने का कारण बताना होगा। इसके साथ ही विद्युत विभाग के 7 अनुपस्थित अधिकारियों को भी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

 

सभापति संजय रत्न ने कहा कि स्थानीय निधि लेखा समिति मिनी विधानसभा के बराबर होती है। समिति के समक्ष अगर किसी अधिकारी द्वारा झूठे तथ्य रखे गए तो उसके खिलाफ विशेषाधिकार नोटिस लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की 24 घंटे की ड्यूटी होती है। हमें वर्क कल्चर को समझना होगा। उन्होंने कहा कि लोगों को सुविधाएं मुहैया करवाने में कई विभाग असफल हो रहे है। विभाग बजट का सदुपयोग नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ एक्शन लेना चाहिए। हमारा लक्ष्य हिमाचल प्रदेश को समृद्ध राज्य बनाना है और विकास के कार्यों को तय सीमा के भीतर पूर्ण करना है। सरकारी पैसे में जरा भी भ्रष्टाचार स्वीकार नहीं होगा। उन्होंने कहा कि एक माह के भीतर जिला की सभी शहरी स्थानीय निकाय की बैठक उपायुक्त की अध्यक्षता में और जिला के सभी खंड विकास अधिकारियों के साथ अतिरिक्त उपायुक्त बैठक करेंगे जिसमें उस बजट पर विशेष रणनीति बनाये जो खर्च नहीं हुआ है।

उन्होंने सभी विभागों को 31 मार्च 2027 से पहले वर्ष 2000 तक के ऑडिट पैरा को समायोजित करवाने के निर्देश दिए अन्यथा संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त, उन्होंने शिमला जिला के स्थानीय शहरी निकाय में कितनी देनदारियां और कितने टैक्स, रेंट लंबित है इसकी पूरी जानकारी एक महीने के भीतर समिति को भेजने के निर्देश भी दिए।

 

किसानों और बागवानों को सुविधा प्रदान करने के लिए कार्य करे एपीएमसी

बैठक में समिति ने निर्देश दिए कि एपीएमसी बागवानों के लिए सही से कार्य करें। एपीएमसी द्वारा करोड़ों रुपए की लागत से मंडियां बनाई जा रही हैं, लेकिन कई जगह ऐसे मंडिया है जहां सड़क नहीं है। समिति ने ऐसे कार्यों पर चिंता व्यक्त करते हुए बजट को सही कार्यों में लगाने के निर्देश दिए। किसानों और बागवानों को सुविधा प्रदान करने के लिए सड़क निर्माण हेतु वित्तीय सहायता मिलनी चाहिए। सभापति ने एपीएमसी को पिछले तीन सालों में किए डिपॉजिट वर्क की जानकारी 15 दिनों में समिति के समक्ष रखने के निर्देश दिए।

समिति ने कहा कि तीन माह पहले दिए आदेशों की पालना हाउसिंग बोर्ड की ओर से नहीं हो रही है। वर्ष 2012 से हॉस्टल निर्माण के लिए बजट जारी किया जा चुका है। समिति ने हाउसिंग बोर्ड को एक महीने के भीतर इस कार्य को लेकर टेंडर करने ने निर्देश दिए। समिति ने नारकंडा में प्रस्तावित पार्किंग के कार्य को भी एक माह में आरम्भ करने के निर्देश दिए।

 

उपायुक्त ने स्थानीय निधि लेखा समिति के सभापति एवं अन्य सदस्यों को सम्मानित किया और उन्हें आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन के सभी अधिकारी समिति के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करेंगे और लंबित ऑडिट पारा को जल्द समायोजित करवाने के भरसक प्रयास करेंगे।

 

यह रहे मौजूद

बैठक में प्रबंध निदेशक एपीएमसी राम कुमार गौतम, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त सचिन शर्मा, आयुक्त नगर निगम शिमला सचिन कंवल, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी कानून एवं व्यवस्था पंकज शर्मा, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी प्रोटोकॉल ज्ञान सागर नेगी, हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी

उपस्थित रहे।

-०-

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000