सोलन ; शूलिनी विश्वविद्यालय में पॉलीक्राइसिस, एआई और जलवायु बदलाव पर पहला अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन कल से – भारत केसरी टीवी

सोलन ; शूलिनी विश्वविद्यालय में पॉलीक्राइसिस, एआई और जलवायु बदलाव पर पहला अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन कल से

मदन शर्मा

Advertisement
सोलन, 26 नवंबर
शूलिनी विश्वविद्यालय का शूलिनी बिजनेस स्कूल 27 और 28 नवंबर को पॉलीक्राइसिस, एआई और जलवायु में असामान्य बदलाव का दौर: विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की ओर विषय पर पहले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन करेगा। इसमें भारत और विदेशों से शिक्षाविद, शोधकर्ता और उद्योग जगत के विशेषज्ञ भाग लेंगे।
इस सम्मेलन का आयोजन शूलिनी बिजनेस स्कूल के प्रेसिडेंट एवं डीन प्रो. वी.वी. गोपाल और डॉक्टोरल स्टडीज के डायरेक्टर डॉ. निखिल भारद्वाज के संयोजन में किया जा रहा है।
दो दिवसीय यह सम्मेलन हाइब्रिड मोड में आयोजित होगा, जिसमें प्रतिभागी विश्वविद्यालय परिसर में उपस्थित होकर और ऑनलाइन माध्यम से भी जुड़ सकेंगे।
सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी)  अशोक तिवारी मुख्य अतिथि होंगे, जबकि पश्चिमी सेना कमान के पूर्व कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल के.जे. सिंह (सेवानिवृत्त) विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
शूलिनी बिजनेस स्कूल के प्रेसिडेंट एवं डीन प्रो. वी.वी. गोपाल ने कहा कि सम्मेलन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और तेजी से बदलती जलवायु से जुड़ी चुनौतियों पर एक साथ चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि इन दोनों विषयों का भारत के विकास और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण योगदान होगा।
सम्मेलन में आईआईटी जम्मू, पंजाब विश्वविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय सहित देश और विदेश के कई प्रमुख शिक्षण संस्थानों से विशेषज्ञ और मुख्य वक्ता शामिल होंगे। दो दिनों तक विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी। इसके साथ ही शोधकर्ता और पीएचडी के विद्यार्थी अपने शोध पत्र भी प्रस्तुत करेंगे।
xr:d:DAF2RrkLHJU:1,j:5954170225757827520,t:23120706

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000