लाल साड़ी में खूब जच रहीं 63 वर्षीय सबीना, 75 साल के कन्हैया लाल ने पहनी शेरबानी – भारत केसरी टीवी

लाल साड़ी में खूब जच रहीं 63 वर्षीय सबीना, 75 साल के कन्हैया लाल ने पहनी शेरबानी

मदन शर्मा

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल में अनोखी शादी जिंदगी के सफर में जब अपनों का साथ छूट गया तो दो अनजान चेहरों को एक-दूसरे में अपना हमसफर मिल गया। अब 63 वर्षीय सबीना और 75 वर्षीय कन्हैया लाल एक-दूसरे का हाथ थामकर जीवन की नई शुरुआत करने जा रहे हैं। जिला बिलासपुर के दयोली स्थित अपना घर वृद्धाश्रम में बुधवार को हिमाचल का अनूठा विवाह शुरू हो गया। शादी के जोड़े में 63 वर्षीय सबीना बेहद खूबसूरत लग रही हैं, जबकि कन्हैया लाल ने शेरबानी पहनी हुई है।

Advertisement

दोनों की जोड़ी खूबसूरत लग रही है। उम्र के इस पड़ाव पर सबीना और कन्हैया लाल के जीवन में आई इस नई खुशी ने आश्रम के अन्य सदस्यों के चेहरों पर भी मुस्कान ला दी है। सबीना मूल रूप से कोलकाता की रहने वाली हैं, जबकि कन्हैया लाल मंडी जिला के जंजैहली क्षेत्र से संबंध रखते हैं। अपना घर वृद्धाश्रम दयोली की ओर से सबीना और कन्हैया लाल के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए जिला बिलासपुर की उपायुक्त किरण भड़ाना और जिला कल्याण अधिकारी रमेश बंसल के साथ ही अन्य स्थानीय लोगों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। आश्रम प्रबंधन को उम्मीद है कि इस खास मौके पर प्रशासनिक अधिकारी भी नवविवाहित जोड़े को अपना आशीर्वाद देने के लिए समारोह में शामिल हुए हैं

भाइयों ने कर दिया था बेदखल

कन्हैया लाल करीब चार वर्ष पहले तक अपने गांव में खेतीबाड़ी करके जीवनयापन करते थे। उनकी कोई संतान नहीं थी। उन्होंने अपनी जमीन भाइयों के नाम कर दी थीए लेकिन बाद में भाइयों ने ही उन्हें घर से बेदखल कर दिया। अपनों से मिले इस आघात के चलते उनकी मानसिक स्थिति भी प्रभावित हुई और वह जंगल में एक गुफा में रहने लगे। इसके बाद उन्हें रेस्क्यू कर दयोली स्थित अपना घर वृद्धाश्रम पहुंचाया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000