गहरी खाई में गिरी पिकअप, चालक सहित 2 लोगों की मौ#त,चंबा के खैरी में बड़ा हा#दसा – भारत केसरी टीवी

गहरी खाई में गिरी पिकअप, चालक सहित 2 लोगों की मौ#त,चंबा के खैरी में बड़ा हा#दसा

मदन शर्मा

Advertisement

 

Advertisement

जिला चंबा के खैरी कस्बे के बग्गी-बासा-समाह संपर्क मार्ग पर पिकअप वाहन के गहरी खाई में गिरने से चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहन में कुल चार लोग सवार थे। घायलों को एनएचपीसी अस्पताल समलेउ में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज चंबा रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने शवों के पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए हैं

Advertisement

पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के विस्तृत कारणों की जांच आरंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम खैरी से बासा गांव की ओर जा रहा पिकअप वाहन रजनी गांव के समीप चालक के नियंत्रण खो देने से गहरी ढांक से लुढक़ कर नीचे जा गिरा। परिणामस्वरूप चालक सुनील कुमार और करण कुमार दोनों वासी गांव बासा की मौत हो गई। घायलों की पहचान सुनील कुमार और अंकुश कुमार के तौर पर हुई है। इस सन्दर्भ में खैरी पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है। उधर, एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना को लेकर नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000