राज्यपाल कविंदर गुप्ता बोले- विकास के साथ विरासत का संरक्षण भी जरूरी, वृंदावन में श्री दयाराम बद्री केदार उत्तराखंड आश्रम का किया उद्घाटन – भारत केसरी टीवी

राज्यपाल कविंदर गुप्ता बोले- विकास के साथ विरासत का संरक्षण भी जरूरी, वृंदावन में श्री दयाराम बद्री केदार उत्तराखंड आश्रम का किया उद्घाटन

मदन शर्मा

Advertisement

 

Advertisement

शिमला,  हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अपनी समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को संरक्षित रखते हुए आधुनिक विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री का मंत्र ‘विकास भी, विरासत भी’ एक ऐसे आधुनिक और आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को दर्शाता है, जो अपनी सभ्यतागत जड़ों और सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखते हुए प्रगति कर रहा है।

Advertisement

 

Advertisement

राज्यपाल बुधवार को वृंदावन में श्री दयाराम बद्री केदार उत्तराखंड आश्रम का उद्घाटन करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने देश के धार्मिक और आध्यात्मिक स्थलों के विकास को विशेष प्राथमिकता दी है। इसके तहत तीर्थस्थलों पर बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण, काशी विश्वनाथ धाम का विकास और केदारनाथ में पुनर्निर्माण एवं बुनियादी ढांचे से जुड़ी पहलें इस बात का प्रमाण हैं कि देश की आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण के साथ राष्ट्रीय विकास को भी आगे बढ़ाया जा रहा है।

 

राज्यपाल ने कहा कि भारत की पहचान केवल उसकी भौगोलिक सीमाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी जड़ें प्राचीन सभ्यता, आध्यात्मिक परंपराओं और करुणा, सेवा एवं सद्भाव जैसे शाश्वत मूल्यों में समाहित हैं।

 

वृंदावन को भगवान श्रीकृष्ण की पावन भूमि बताते हुए उन्होंने कहा कि यहां की आध्यात्मिक महत्ता प्रेम, भक्ति और निस्वार्थ सेवा के आदर्शों से करोड़ों श्रद्धालुओं को प्रेरित करती है।

 

इस अवसर पर राज्यपाल ने परम पूज्य श्री कमलनयन जी महाराज को आश्रम की स्थापना के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनके विजन और समर्पित प्रयासों से यह आश्रम स्थापित हो पाया है। साथ ही उन्होंने इस पहल से जुड़े आयोजकों, दानदाताओं और सहयोगियों के योगदान की भी सराहना की।

 

राज्यपाल ने कहा कि आश्रम केवल ईंट-पत्थरों से बनी इमारत नहीं होता, बल्कि यह आस्था, संस्कार, सेवा और मानवता का जीवंत केंद्र होता है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह संस्थान आध्यात्मिक शिक्षा और सामाजिक कल्याण के एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में उभरेगा।

 

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के सांस्कृतिक संबंधों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि दोनों ही प्रदेश देवभूमि के रूप में पूजनीय हैं। यह आश्रम भारत की आध्यात्मिक एकता का प्रतीक है और ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को और मजबूत करता है।

 

उन्होंने युवा पीढ़ी को भारत की सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने पर जोर देते हुए कहा कि युवाओं को आधुनिक शिक्षा, तकनीक और राष्ट्रीय जिम्मेदारी की भावना से भी सशक्त बनाना जरूरी है।

 

राज्यपाल ने धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और प्रमुख तीर्थस्थलों पर बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के प्रयासों की भी सराहना की।

 

उन्होंने गौ-कल्याण को लेकर प्रस्तावित प्रयासों का स्वागत किया और आशा जताई कि आश्रम में गुरुकुल शिक्षा, संस्कृत अध्ययन, आध्यात्मिक प्रवचन और पारंपरिक भारतीय ज्ञान प्रणालियों को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि धार्मिक संस्थानों को सामाजिक सद्भाव, करुणा और सामुदायिक कल्याण के लिए नि

रंतर योगदान देना चाहिए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000